कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कुल्लू विधानसभा विकास खंड कल्लू के अंतर्गत कसोल में बनेगी बड़ी एमआरएफ साइट-सुंदर सिंह ठाकुर

कहा- आधुनिक तकनीक से कसोल  एमआरएफ साइट में होगा कूड़ा कचरा का निष्पादन 

वन विभाग केंद्रीय मंत्रालय  भारत सरकार से स्टेज वन की स्वीकृति मिली

कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की हर घाटी में दी कंपोस्टर और शैडर का भी किया जाएगा निर्माण

नगर परिषद कुल्लू और नगर पंचायत भुंतर कूड़ा कचरा सड़कों के किनारे फेंकने पर मकान मालिक और किराएदारों पर करें सख्त कार्रवाई

न्यूज मिशन

कुल्लू

कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में कूड़े कचरे की विकराल समस्या के समाधान को लेकर विधायक सदर कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र विकासखंड कल्लू के अंतर्गत कूड़े कचरे की स्थाई समस्या के समाधान के लिए मणिकर्ण घाटी के कल में बड़ी एमआरएफ साइट बनेगी उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से कल में एमआरएफ साइट पर कूड़ा कचरा का निष्पादन किया जाएगा उन्होंने कहा कि इसके लिए ब्लॉक से एक करोड रुपए की राशि जारी कर दी गई है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में कूड़ा कचरा की समस्या का स्थाई समाधान होगा

उन्होंने नगर परिषद कुल्लू को आग्रह करते हुए कहा कि नगर परिषद कुल्लू और कल्लू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी नगर परिषद कुल्लू और नगर पंचायत भुंतर के साथ-साथ सभी पंचायत के प्रतिनिधियों साथ साथ आम जनता को भी यह सुनिश्चित करना है कि वह सड़कों के किनारे कूड़ा कचरा ना फैले जिससे की जगह-जगह पर गंदगी का माहौल बना रहता है उन्होंने कहा कि ऐसे में नगर परिषद कुल्लू के एरिया में खासकर जहां पर चाहे मकान मालिक हो या किराएदार हो वह अपने कूड़े कचरे का निष्पादन के लिए नगर परिषद के माध्यम से अपना ठोस और तरल कचरा कलेक्शन करने वाले कर्मचारियों को देता की कूड़े कचरे का स्थाई समाधान हो सके उन्होंने कहा कि ज्यादातर सड़कों के किनारे जिस प्रकार प्लास्टिक का कचरा जगह-जगह पर फैला है उसे जहां पर्यावरण जल स्रोत दूषित हो रहे हैं और इससे कई प्रकार की बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि कुल्लू कचरा मुक्त हो और उसके लिए सभी लोगों को सामूहिक प्रयास करने होंगे उन्होंने कहा कि कूड़ा कचरा को लेकर नगर परिषद कुल्लू और नगर पंचायत भुंतर सख्त कार्रवाई करें ताकि कहीं पर भी इधर-उधर कूड़ा करकट ना फैले।

गौर रहे की कसोल में एमआरएफ साइट को लेकर उपायुक्त कुल्लू रवीश ने भी निरीक्षण किया जहां पर विभागीय अधिकारियों के साथ एमआरएफ साइट निर्माण को लेकर उचित दिशा निर्देश दिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now