कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

मलाणा की पहाड़ी में हरियाणा रोहतक के पर्यटक की खाई में गिरने से हुई मौत

पुलिस और नेगी ब्रदर्स एडवेंचर रेस्क्यू दल खाई से शव को कर रहे रेस्क्यू

साहिल पुत्र वीरेंद्र सिंह  रोहतक हरियाणा निवासी के पहचान

21 वर्षीय साहिल अपने भाई के साथ मलाणा   आया  था घूमने

न्यूज मिशन

कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला की मणिकर्ण घाटी के मलाणा में घूमने आए पर्यटक की अचानक पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरकर मौत हुई जिसकी पहचान 21 वर्षीय साहिल पुत्र वीरेंद्र सिंह रोहतक हरियाणा निवासी के रूप में हुई है। साहिल अपने भाई के साथ घूमने के लिए मलाणा पहुंचा था जहां पर 2 दिन घूमने फिरने के बाद पहाड़ी से नीचे उतर रहे थे कि अचानक साहिल का पैर फिसलने से ढांक से सीधे गहरी खाई में जा गिरा जिससे उसकी मौत होगी पुलिस ने स्थानीय लोकल नेगीज ब्रदर्स  रेस्क्यू टीम की मदद से साहिल के शव को कड़ी मशक्कत के साथ गहरी खाई से रेस्क्यू किया।एसपी कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि पिछले कल पुलिस को सूचना मिली थी कि मलाणा में घूमने आए पर्यटक पैर फिसलने  से गहरी खाई में गिरा है उन्होंने कहा कि उसके बाद पुलिस ने स्थानीय  लोकल रेस्क्यू दल की मदद से सबको कड़ी मशक्कत के साथ रेस्क्यू किया उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान 21 वर्ष से साहिल हरियाणा रोहतक निवासी के रूप में हुई है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचा है और पोस्टमार्टम के बाद सब परिजनों को सौप जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now