कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

4 साल के बाद 75 प्रतिशत अग्निवीर होंगे बेरोजगार आंतरिक सुरक्षा को हो सकता है बड़ा खतरा-ब्रिगेडियर टेक सिंह ठाकुर

कहा-अग्निवीर योजना से घट रही सैनिको की संख्या 16 लाख सैनिकों से 12 लाख सेना रही

 

सरकार सेना भर्ती की पुरानी योजना को करें बहाल

देश चारों तरफ से दुश्मनों से घिरा होने से सेना को मजबूत करने की जरूरत

न्यूज मिशन

कुल्लू

एचपी पूर्व सैनिक लीग कुल्लू एवं लाहौल स्पीति के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्ति ब्रिगेडियर टीएस ठाकुर ने कहां केंद्र सरकार ने अग्निबीर योजना लाकर लंगडी सी बनाया है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अग्नि वीर योजना से 4 साल के बाद ना रैंक मिलेगा ना पेंशन मिलेगी ना उनके परिवार को सरकारी नौकरी में भर्ती के लिए कोटा मिलेगा उन्होंने कहा कि उस आर्मी कमजोर होगी और आर्मी की संख्या भी कम होगी उन्होंने कहा कि जहां पहले 16 लाख सेना थी और अब 12 लाख सेना रह गई है । उन्होंने कहा कि ऐसे में जिस प्रकार अग्नि वीर योजना में 25% सैनिकों को सेवा में आगे बढ़ाया जाएगा जिससे हर साल सैनिकों की संख्या में कमी होगी और उन्होंने कहा कि 4 साल की अवधि में 6 माह की ट्रेनिंग में एक सैनिक टेक्निकल कोर्स कितना कर पाएगा और टैंक और वेपन चलाने के लिए 2 साल तक की तो स्पेशल ट्रेनिंग ही चाहिए होती है उन्होंने कहा कैसे में जब तक एक सैनिक पूरी तरह से हथियारों को चलाने में सक्षम नहीं होगा तो वह लड़ाई में किस प्रकार अपना योगदान देगा यह भी सरकार को सोचना चाहिए उन्होंने कहा कि अग्नि वीर योजना में जिस प्रकार 25% सैनिकों को सेवा में कंटिन्यू किया जाएगा उसमें भी कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे में जब 4 साल के बाद अग्नि वीर सेवा से घर वापसी होगी और उसके बाद वह बेरोजगार होंगे तो उससे कहीं ना कहीं देश की आंतरिक सुरक्षा को भी खतरा है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 4 साल सेवा में सेवाएं देकर एक सैनिक बेरोजगार होगा तो वह देश में लाइन ऑर्डर सिचुएशन को भी खराब कर सकता है इसको लेकर भी सरकार को सोचना होगा उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करता हूं कि सेवा में भर्ती के लिए टाइम टेस्टेड रिक्रूट पॉलिसी को लागू करें जिससे हमारी आर्मी पहले की तरह स्ट्रांग होगी और सेवा में भर्ती होने के बाद एक सैनिक सभी तरह की सुविधा मिलने से वह देश के लिए अपनी कुर्बानी देगा और जिस कि देश में सी मजबूत होगी उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दूसरे देशों की पॉलिसी की बात कर रहे हैं कि दूसरे देशों में जब आर्मी से 4 साल के बाद सेवानिवृत्ति होते हैं तो उसके बाद उनको सरकार की तरफ से सपोर्ट मिलती है और पेंशन मिलती है और अन्य विभागों में रोजगार मिलता है।उन्होंने कहा कि इस वक्त देश चारों तरफ से दुश्मनों से घिरा हुआ है एक तरफ जहां चीन दूसरी तरफ पाकिस्तान बांग्लादेश श्रीलंका देश है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे देश की सेना कमजोर होगी तो आने वाले समय में दुश्मन देश हमारी तरफ आंख उठा कर देखेंगे और देश पर कभी भी हमला कर सकते हैं और तब हमें खामियाजा भूगतना पड़  सकता है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार टाइम टेस्टेड रिक्रूटमेंट पॉलिसी सेना भारती के लिए पुरानी पॉलिसी को लागू करें जिससे 15 वर्ष तक एक सैनिक अपनी सेवा देश की सीमाओं पर रक्षक के लिए देता है और वह युवा ही होता है उन्होंने कहा कि आज का जिस प्रकार स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हुई है उसे 35 ,36 वर्ष में एक सैनिक जब सेवानिवृत्ति होता है तो वह युवा ही होता है। इसलिए केंद्र सरकार को सेवा भारती के लिए पुरानी पॉलिसी फिर से बहाल कर लागू करनी चाहिए

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now