कुल्लूखेलबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
मास्टर्स एथलेटिक्स कुल्लू में द्वारिका ठाकुर – अध्यक्ष, युवराज वर्मा – सचिव व नरेन्द्र कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए

मास्टर्स एथलेटिक्स कुल्लू की कार्यकारिणी का हुआ गठन।
न्यूज मिशन
कुल्लू
मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया – हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डा. राजकुमार राणा व मंडी के प्रभारी वीरेन्द्र ठाकुर की उपस्थिति में आगामी कार्यकाल के लिए जिला कुल्लू की नवीन पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। कुल्लू में संघ की बैठक का आज आयोजन किया गया जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से निर्विरोध हुआ है।
सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया का प्रबंध मास्टर्स एथलेटिक्स हिमाचल प्रदेश के महासचिव रिपुदमन कौशिक ने शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा किया।
नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है : अध्यक्ष : द्वारिका ठाकुर, महा सचिव : युवराज वर्मा, कोषाध्यक्ष : नरेन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष: माधो कैलाश शर्मा, उपाध्यक्ष : प्रकाश वर्मा, ज्ञानचंद ठाकुर। वरिष्ठ संयुक्त सचिव : हेम सिंह, संयुक्त सचिव : सोहन लाल ठाकुर, प्रेस सचिव : रमन ठाकुर, तकनीकी सलाहकार : केशव राम, अध्यक्ष महिला संकोष्ठ : मीना शर्मा। कार्यकारी सदस्य : बलदेव सिंह, रोशन लाल, सतपाल, चेत राम नेगी, लुदर वर्मा सभी पदाधिकारी निर्विरोध नियुक्त हुए।
मास्टर्स एथलेटिक्स हिमाचल प्रदेश के महासचिव रिपुदमन कौशिक ने फेडरेशन की कार्यशैली और उपलब्धियों से उपस्थित सदस्यों को अवगत करवाया।
रिपुदमन कौशिक ने बताया कि “मास्टर्स एथलेटिक्स” यह मूल रूप से मिल्खा सिंह जिन्हे ‘फ्लाइंग सिख’ के रूप में भी जाना जाता है, का ही संकल्प था। ‘फ्लाइंग सिख’ ने 1978 में मास्टर्स एथलेटिक्स जिसे तब ‘अखिल भारतीय वयोवृद्ध एथलेटिक’ कहा जाता था की स्थापना की व 1980 में इसे मूर्त रूप चंडीगढ़ में दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष डा. राजकुमार राणा ने बताया कि वर्तमान में मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया – हिमाचल प्रदेश, 30 से 100+ वर्ष के खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर रहा है, जिससे प्रदेश के हर क्षेत्र के मास्टर्स खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।
प्रदेश अध्यक्ष डा. राजकुमार राणा ने बताया कि वर्तमान में मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया – हिमाचल प्रदेश, 30 से 100+ वर्ष के खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर रहा है, जिससे प्रदेश के हर क्षेत्र के मास्टर्स खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।
मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया – हिमाचल प्रदेश, एकमात्र फेडरेशन है जो की पंजीकृत है। मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया “वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स” (WMA) व एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स (AMA) से मान्यता प्राप्त है व “अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक काउंसिल” के नियमों के बाध्य है तथा “खेल की सर्वोच्च भावना” को बनाए रखने के लिए अपने अधिकारियों, एथलीटों और पदाधिकारियों की सहायता से उनका पालन करता है। मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, एंटी-नक्सलवाद, एंटी-डोपिंग कार्यक्रम के प्रयासों के माध्यम से खेल की भावना और अखंडता की रक्षा करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, एंटी-डोपिंग अभियान हमारी जीवन शैली से डोपिंग / ड्रग्स को खत्म करने की दिशा में काम करता है और सभी एथलीटों और सहयोगियों के बीच स्वास्थ्य और दीर्घायु को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करता है।
नवनिर्वाचित प्रधान व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी द्वारिका ठाकुर ने बताया कि यह अत्यंत सम्मान का विषय है की मुझे एक ऐसी संस्था से जुड़ने का अवसर मिला है जो चार दशक से अधिक समय से खिलाडियों के लिए कार्य कर रही है।
हिमाचल के स्टार मास्टर्स एथलीट नरेन्द्र कुमार ने आश्वासन दिया की नयी दिल्ली में 45वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, और मैं विश्वास दिलाता हूँ की देता हूँ की इस बार कुल्लू से सर्वाधिक एथलीट मास्टर्स एथलेटिक्स हिमाचल का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे।
जिला सचिव युवराज वर्मा ने उपस्थित अतिथियों, मीडिया व नयी कार्यकारिणी को धन्यवाद व शुभकामनाएं दी और मास्टर्स एथलेटिक्स के लिए यथा-संभव सहयोग का भी भरोसा दिलाया।



