कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
मनाली के पारशा गांव में मकान में लगी आग 30 लाख के नुकसान
ग्रामीण शेष राम परिवार सर्दी के मौसम में हुए बेघर

अग्निशमन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से बुझाई आग
न्यूज़ मिशन
मनाली
मनाली के समीप पारशा गांव में रविवार दोपहर ग्रामीण शेष राम के काठकुणी शैली के मकान में आगलग गई। आग
की सूचना मिलते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े लेकिन पानी की कमी के कारण आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलते ही मनाली से अग्निशमन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई लेकिन तब तक आग मकान के चारों ओर फैल चुकी थी। अग्निशमन विभगा की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आगपर काबू पाया। काठकुणी मकान में हालांकि कोई रहता नहीं था लेकिन उसमें 200 करेट व स्लीपर रखे हुए थे। आग से सारा सामान जलकर राख हो गया है। अग्निशमन मनाली के प्रभारी शरणपत ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि शेष राम पुत्र बेलू राम को लगभग 30 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि करोड़ों की संम्पति को जलने से बचाया गया है। प्रशासन की ओर से एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को फौरी राहत दी जा रही है।



