किन्नौरक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

किन्नौर के घरशु में जीप दुर्घटनाग्रस्त 1की मौत 2 घायल

किन्नौर के घरशु में जीप दुर्घटनाग्रस्त 1की मौत 2 घायल
न्यूज़ मिशन
जिला किन्नौर के ग्रामीण क्षेत्र घरशु में रविवार को एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत व दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए हैं । मृतक की पहचान संजीव कुमार (38) पुत्र प्रकाश चंद निवासी घरशु जिला किन्नौर के रूप में हुई है। जबकि घायलों में रमेश पुत्र सुनी लाल निवासी निरमंड व अभिषेक पुत्र तारा चंद निवासी नाथपा शामिल हैं । वही घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद खनेरी अस्पताल रामपुर में रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर घरसु संपर्क सड़क मार्ग पर बोलेरो कैम्पर एच. पी. 26ए 3268 अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी जिससे वाहन में सवार संजीव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रमेश व अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही भावानगर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर रैफर कर दिया गया। वहीं
एस.डी.पी.ओ. भावानगर राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल अभिषेक को रामपुर से आई.जी.एम.सी. शिमला रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now