कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि 2 वर्ष में 20 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज लिया -गोविंद सिंह ठाकुर

न्यूज मिशन

कुल्लू

कांग्रेस सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के  प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर सुक्खू सरकार पर कटाक्ष किया।उन्होने प्रेस नोट जारी कर प्रदेश सरकार के खिलाफ निशाना साधा।उन्होंने कहाकि  हिमाचल प्रदेश के इतिहास का सबसे असफल कार्यकाल करार दिया है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार अपने दो वर्ष पूरे होने पर बिलासपुर में एक समारोह आयोजित कर रही है, लेकिन यह समारोह प्रदेश की वास्तविक स्थिति से एकदम विपरीत प्रतीत होता है। जहां एक ओर कांग्रेस सरकार खुद को विकास और जनता की भलाई के लिए समर्पित बताने का प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर राज्य की जनता आज भी अपनी समस्याओं और सरकार की विफलताओं के कारण दुखी है।

गोविंद सिंह ठाकुर ने  कांग्रेस द्वारा प्रदेश की जनता से किए गए चुनावी वादों और गारंटियों के परिणाम सबके सामने है। चुनाव के दौरान कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद प्रदेश के विकास को नई ऊँचाइयों पर पहुंचाने का दावा किया था, लेकिन दो वर्षों में केवल कर्ज में वृद्धि और जनता के अधिकारों का हनन हुआ है।

पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता हथियाने के लिए प्रदेश की जनता से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, दुर्भाग्यपूर्ण पूर्व की सरकार द्वारा दी जा रही ही 125 यूनिट निशुल्क बिजली को ही इस सरकार ने बंद कर दिया। वहीं पानी के बिल आने से ग्रामीणों को भी आर्थिक दबाव में डाल दिया है।

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की गारंटी कागजों में सिमट कर रह गई। प्रदेश की महिलाओं, जिन्हें इस वादे से बड़ी उम्मीदें थीं, आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। 5 लाख नौकरियों का वादा महज एक जुमला साबित हुआ। न केवल रोजगार देने में यह सरकार विफल रही है, बल्कि नियमित कर्मचारियों को हटाकर प्रदेश के युवाओं को बेरोजगार करने का काम किया गया।

गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर सरकार की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दो वर्षों में 20,000 करोड़ से अधिक का कर्ज लेकर प्रदेश को आर्थिक संकट में डाल दिया है। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश का कुल कर्ज ₹95,000 करोड़ तक पहुंच चुका है। इस कर्ज का कोई ठोस उपयोग नहीं हो रहा है। विकास के नाम पर कोई नई योजना नहीं शुरू हुई, बल्कि भाजपा सरकार के समय की योजनाओं को भी ठप कर दिया गया।

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सुक्खू सरकार अपने दो वर्ष के कार्यकाल में केवल अपनी मित्रमंडली को लाभ पहुंचाने और राज्य को कर्ज के बोझ तले दबाने के अलावा कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने में विफल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now