कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

जेईई और नीट की निशुल्क कोचिंग के लिए भुटटी स्कूल के अरमान ठाकुर का हुआ चयन

हरियाणा और चन्नई की अवंती फैलोज संस्था के माध्यम से चयनित 125 युवाओ को निशुल्क जेईई और नीट की ऑनलाइन कोचिंग

कुल्लू जिला से 3 युवाओं  को अवंती फैलोज संस्था देंगी फ्रीअ ऑनलाईन  जेईई और नीट की कोचिंग
न्यूज मिशन

कुल्लू

हरियाणा और चन्नई की अवंती फैलोज संस्था ने जेईई और नीट परीक्षाओं की ऑनलाईन निशुल्क कोचिंग प्रदेशभर के 125 युवाओं का ऑफलाईन परीक्षा कर चयन किया है जिसके लिए  प्रदेशभर में सरकारी स्कूलों के बच्चों का ऑफलाइन परीक्षा आयोजित गई। जेईई और नीट की निशुल्क कोचिंग के लिए भुटटी स्कूल के अरमान ठाकुर का  ऑनलाईन निशुल्क कोचिंग  के लिए चयन हुआ है। बहीं पीएम श्री भुटटी स्कूल के प्रधानाचार्य राजेन्द्र चौहान ने बताया कि भुटटी स्कूल के  छात्र अरमान ठाकुर ने ऑनलाईन निशुल्क कोचिंग  की परीक्षा को पास किया है। जिसके लिए अध्यापक व छात्र अरमान ठाकुर को बधाई दी।उन्होने कहाकि यह स्कूल के लिए गौरव की बात हैं जिससे दूसरे बच्चों को भी इस छात्र से प्ररेणा मिलेगी। उन्होने कहा कि चयनित अरमान ठाकुर को अवंती फैलोज संस्था के माध्यम से निशुल्क जेईई और नीट की ऑनलाइन कोचिंग  दी जाएगी।उन्होंने कहाकि कुल्लू जिला से मनाली और आनी के 2 छात्रों ने भी परीक्षा पास की है। उन्होने कहा कि समग्र शिक्षा हिमाचल और उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए प्रदेश में 171 स्कूलों में सेंटर बनाए गए थे। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों में बच्चों ने भाग लिया। प्रदेश के अधिकतर जिलों में काफी संख्या में छात्र इस टैस्ट में शामिल हुए। उन्होने कहा कि जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार कुल्लू जिला में 333 छात्रों और प्रदेश के दूरदराज के लाहौल स्पीति जिला में 19 छात्र और किन्नौर में 41 छात्र इस टैस्ट में शामिल हुए। उन्होने कहा कि प्रदेश में इस बार जे.ई.ई. और नीट की निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग के लिए 11वीं और 12वीं कक्षा के करीब 21837 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इसके अलावा जो बच्चे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे, उनको भी रजिस्ट्रेशन आई.डी. जारी किए थे, ताकि वे भी टैस्ट दे सकें। समग्र शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग जेईई और नीट के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने के उद्देश्य से स्वर्ण जयंती विद्यार्थी अनुशिक्षण योजना के तहत निशुल्क कोचिंग सुविध दे रहा है। इसके तहत 11वीं और 12वीं कक्षा के चयनित प्रतिभाशाली बच्चों को अवंती फैलोज संस्था के माध्यम से निशुल्क जेईई और नीट की ऑनलाइन कोचिंग दी जा रही है। इस वर्ष भी कोचिंग के लिए स्कूली बच्चों का चयन किया गया है, इसके लिए यह ऑफलाइन टैस्ट आयोजित कि गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now