कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

केलांग व सीसू में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों बारे किया जागरूक

न्यूज मिशन
केलांग 15 नवम्बर 2024
नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत नशीले पदार्थों व मादक द्रव्यों के खिलाफ जिला कल्याण विभाग लाहौल और स्पिति के सौजन्य से आज केलांग व सीसू में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया गया। मन्नत कला मंच कुल्लू के कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन करते हुए नशे के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
              कार्यक्रमों  में मंच के कलाकारों  नवनीत भारद्वाज, मानचंद, खूब राम, गोपाल, अशोक, संजय, अंजली और चंपा ने समूहगीत गांव गांव शहर शहर में यह अभियान चलाना है, छोड़ नशे की बुरी आदतें, सब को यह समझाना है, लोकगीत छोड़ी दे मेरे सजना शराबो रा नशा के साथ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से  समाज में  फैल रहे आधुनिक नशे जिनमें हीरोइन, चिट्टा, ब्राउन शुगर,आदि के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।
              कलाकारों ने बताया कि  नशा आज एक गंभीर सामाजिक बुराई का रूप धारण कर चुकी है। भारत में प्रतिवर्ष लाखों लोगों की विभिन्न नशों के सेवन से मौत हो जाती हैं। आज जहाँ नशा तंबाकू, शराब, सिगरेट, बीड़ी, गुटका, खैनी आदि विभिन्न रूपों में प्रयोग किया जाता हैं वहीं अब चरस, हेरोइन,चिट्ठा,आदि आधुनिक नशे की ओर हमारे युवा बढ़ते जा रहे है।
              मंच के संयोजक नवनीत भारद्वाज ने कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि जिला कुल्लू के भून्तर में सरकारी नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किया गया है तथा युवा परामर्श केंद्र भी चलाया जा रहा है जहां पर डॉ सत्यव्रत वैद्य नशे के आदी युवा वर्ग व अन्य लोगों का सफलतापूर्वक इलाज कर रहे हैं, उन्होंने अपील की कि लोग नशे के आदी लोगों को यहां लाएं,ताकि उनका इलाज़ कर उन्हें समाज की मुख्य धारा के साथ जोड़ा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now