बड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

पेंशनरों के विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के समक्ष सकारात्मकता के साथ करवाया  समाधान-एलआर गुलशन

कहा- पेंशनरों के कई संघ निष्क्रिय  सरकार के  खिलाफ सिर्फ विरोध प्रदर्शन 

एलआर गुलशन को हिमाचल प्रदेश पेंशन भोगी संघ की राज्यध्यक्ष की कमान सौंपी

न्यूज मिशन

कुल्लू

कुल्लू जिला के अटल सदन में हिमाचल प्रदेश पेंशनभोगी संघ की राज्य कार्यकारिणी के चुनाव अटल सदन कुल्लू में पीठासीन अधिकारी  नरेंद्र कुमार (कांगड़ा) तथा पर्यवेक्षक पूर्व जिला भाषा अधिकारी कुल्लू  सीता राम ठाकुर की देखरेख में करवाये गये जिसमें  एल०आर० गुलशन को प्रदेशाध्यक्ष, मनोहर ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, सुनंदा नेगी को उपाध्यक्ष (महिला विंग) मिलाप चंद को महासचिव, तेजसिंह को कोषाध्यक्ष, राजीव कुमार को संयुक्त सचिव, रमेश कुमार को संगठन सचिव, नीरज शर्मा को प्रैस सचिव चुना गया। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश पेंशनभोगी संघ की जिला कुल्लू कार्यकारिणी का भी संवैधानिक प्रक्रिया से गठन किया गया
हिमाचल प्रदेश पेंशनभोगी संघ के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष एल०आर० गुलशन ने कहा कि जो विश्वास प्रदेश के पेंशनरों ने उन पर जताया है,उस पर खरा उतरने का वह भरसक प्रयास करेंगे तथा सबको को साथ लेकर पेंशनरों की जायज़ समस्याओं का कारगर समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश पेंशनभोगी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर मांगपत्र सौंपेगा तथा पेंशनरों के सभी वित्तीय लाभों की अदायगी करने की मांग करेगा। नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष  एल०आर० गुलशन ने कहा कि शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा जिसमें योग्य,कर्मठ एवं जुझारू पेंशनधारकों को मनोनीत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now