कुल्लू जिला के गुरुद्वारा श्री सिंघ सभा साहिब आखाड़ा बाज़ार में धूमधाम के साथ मनाया गुरु नानक देव का 555 वॉ प्रकाश उत्सव
सिख समुदाय के साथ अन्य धर्मों के लोग भी गुरु घर मे माथा टेक कर लिया आशिर्वाद

भाई हरदीप सिंह लुधियाना से रागी जत्थे ने कीर्तन कर संगत को किया निहाल
गुरु पर्व पर बड़ी संख्या में विदेशी लोगों लिया भाग
संगत ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया
न्यूज मिशन
कुल्लू
पूरे देश भर में सिखों के पहले गुरु गुरु नानक देव का 555 मा प्रकाश उत्सव धूमधाम के साथ मनाया वहीं देवभूमि कुल्लू जिला में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा अखाड़ा बाजार में गुरु नानक देव के 555 प्रकाश उत्सव सिख धर्म के साथ-साथ अन्य धर्म के लोगों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर गुरु घर में हाजिरी लगाई और आशीर्वाद लिया इस दौरान भाई हरदीप सिंह लुधियाना ने घंटों गुरु का गुणगान कीर्तन कर संगत निहाल किया।
सिख धर्म के अनुयाई सरदार दलवीर सिंह बेदी ने कहा कि आज गुरु नानक जी का 555 व प्रकाश उत्सव पूरे विश्व में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि आज गुरु नानक नाम लेबा संगत गुरु के दरबार में गुरु की खुशियां प्राप्त कर रही है उन्होंने कहा कि गुरु महाराज जी ने मानवता का संदेश ने संदेश सबको दिया काल पूरक वाहेगुरु आप माने और उनकी सिमरन करें और सेवा करें उनकी शिक्षा सभी धर्म के अनुयाई नतमस्तक होकर खुशियां प्राप्त करते हैं और गुरु महाराज का आशीर्वाद लेते हैं उन्होंने कहा कि वाणी गुरु है गुरु है गुरु है वाणी बनी अमृतसर है जो बनी को अपने जीवन में धारण करते हैं वह गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं
हिंदू धर्म के अनुयाई आदित्य विक्रम सिंह ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज गुरु नानक देव की 555 में प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में हाजिर हुआ हूं उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी ने समाज को सद्भावना आपसी भाईचारे प्रेम की सबको एक समान दृष्टि से देखने की शिक्षा दी है उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा में गुरु पर्व पर सभी धर्म के अनुयाई भाग ले रहे हैं और प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं यह अच्छी बात है कि सद्भावना सभी में होनी चाहिए उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा धर्म इंसानियत का धर्म है उन्होंने कहा कि हम पुस्तकों में पढ़ने आए हैं कि गुरु नानक देव की जो शिक्षाएं हैं उसमें समाज के हर व्यक्ति को एक समान माना है और उनके द्वारा दी गई शिक्षा को हमको अपने जीवन में अपनाना चाहिए और इंसान इंसान है इस दृष्टि से सभी के प्रति अच्छी भावना होनी चाहिए और यह गर्व की बात है कि आज सिख धर्म के पहले गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती प्रकाश उत्सव पूरे विश्व में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है
स्थानीय श्रद्धालु रूवल ने कहा कि सिखों के पहले गुरु नानक देव जी की आज प्रकाश उत्सव पूरे विश्व में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा में बहुत अच्छे प्रबंध किए गए हैं जहां पर कीर्तन और लंगर चल रहा है और यहां पहुंच कर अच्छा लग रहा है उन्होंने कहा कि सभी धर्म के लोग यहां पर पहुंच रहे हैं और जो एकता का भी संदेश दे रहे हैं
स्थानीय श्रद्धालु हरिंदर कौर ने कहा कि आज धन-धन श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव है और सभी उल्लास नाल भरे हुए हैं उन्होंने कहा कि खंड पाठ साहिब में कीर्तन राजी कीर्तन कर रहे हैं और गुरबाणी नरहाल कर रहे हैं उन्होंने कहा कि सबके मन विच खुशियां भरी हुई है गुरु नानक जी सबके सांचे गुरु है उन्होंने समाज को संदेश दिया कीरत करो बंधक को नाम जपो नाम चप्पल नाल ही संगत अपने जीवन सफल होता है।



