कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
बार्षिक रैंकिंग के लिए कुल्लू महाविद्यालय का रिकॉर्ड खंगाला
महाविद्यालय में शिक्षा व्यवस्था और अन्य दस्तावेजों की जांच की

न्यूज मिशन
कुल्लू
उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से गठित टीम ने राजकीय महाविद्यालय कुल्लू का आंतरिक ग्रेडिंग (वार्षिक रैंकिंग) के लिए निरीक्षण किया। राजकीय महाविद्यालय बासा के प्राचार्य डॉ. पूर्ण चंद्र चौहान की अध्यक्षता में गठित टीम ने कुल्लू महाविद्यालय का रिकॉर्ड खंगाला। इसके अलावा महाविद्यालय में शिक्षा व्यवस्था और अन्य दस्तावेजों की जांच की। टीम के सदस्यों ने विभिन्न विभागों, पुस्तकालय, अकाउंट सेक्शन आदि का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी एकत्रित की। बता दें कि टीम में पनारसा कॉलेज की प्राचार्य डॉ. उरसेम लता बतौर उपाध्यक्ष, मंडी कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. हरीश चौहान, बासा कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. दिलीप कुमार और सहायक प्रोफेसर डॉ. विकास उपस्थित रहे। महाविद्यालय कुल्लू के प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से गठित टीम ने सात बिंदुओं पर निरीक्षण किया। अध्यापन और सीखने के संदर्भ में डॉ. संतोष ठाकुर, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, सर्विस एंड प्रोग्रेंसन पर डॉ. शशि शर्मा, बुनियादी ढांचा और संसाधन पर डॉ. हरीश आनंद, संस्थान प्रबंधन पर डॉ. लोकेश सिशोदिया, नवाचार और संस्थागत विशिष्टता पर डॉ. ठाकुर सेन, संकाय प्रोफाइल और अनुसंधान पर डॉ. सुनील शर्मा और मिश्रित पर डॉ. शीतल ठाकुर ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कि विभागीय टीम ने संबंधित दस्तावेजों का निरीक्षण किया और महाविद्यालय प्रबंधन की तारीफ की। इसके बाद एसआरए समन्वयक डॉ. राकेश राणा ने टीम का स्वागत किया। कहा कि उन्हें और स्टाफ को अच्छी ग्रेडिंग की उम्मीद है



