कुल्लूटेक्नोलॉजीबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में रहा निजी स्कूलों का दबदबा

एडीसी कुल्लू अश्वनी कुमार ने किया विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित

न्यूज मिशन

कुल्लू
जिला मुख्यालय के साथ सटी लगघाटी के पीएम श्री आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुटटी में दो दिवसीय साइंस चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का समापन वीरवार को एडीसी कुल्लू अश्वनी कुमार ने किया। इस मौके पर शिक्षा उपनिदेशक डॉक्टर अमर सिंह चौहान और प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। स्थानीय प्रधानाचार्य राजेंद्र चौहान सहित स्कूल प्रबंधन समिति और शिक्षकों ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं प्रधानाचार्य रविंद्र चौहान ने कुलवी टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के प्रभारी गायत्री ठाकुर ने बताया कि 32 वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में जिला भर के 225 छात्र-छात्राएं भाग लिया। उन्होंने बताया कि जिला कुल्लू की पांच सब डिवीजन से छात्र-छात्राएं भाग लिया। इस साइंस कांग्रेस में 6 एक्टिविटीज जैसे प्रश्नोत्तरी, साइंस मॉडल, मैथमेटिक्स ओलिंपियाड, साइंस स्किट इस प्रकार से 6 एक्टिविटीज में बच्चों ने भाग लिया। जो बच्चे इन एक्टिविटीज में प्रथम स्थान हासिल किया है वह बच्चे राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेंगे, प्रतियोगिता में परिणाम इस प्रकार से है सीनियर सेकेंडरी वर्ग क्विज कंपटीशन में पहले स्थान पर स्नो बेली पब्लिक स्कूल बजौरा रहा, जबकि, सीनियर वर्ग में ब्रह्म ऋषि शिक्षा निकेतन सुलतानपुर रहा, तो जूनियर वर्ग में वीनस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल निथर रहा, क्वीज कंपटीशन के द्वितीय विजेता सीनियर सेकेंडरी वर्ग में आनी रहा और सीनियर वर्ग में निथर रहा और जूनियर वर्ग में कराना, क्विज कंपटीशन के तीसरे स्थान पर सीनियर वर्ग में अरसू रहा और सीनियर वर्ग में आनी और जूनियर वर्ग में लॉ मोंटेसरी स्कूल ढालपुर कुल्लू रहा। वही साइंस मॉडल कंपटीशन जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर देव पब्लिक स्कूल मनाली रहा, द्वितीय स्थान पर गवर्नमेंट मिडिल स्कूल ब्रो रहा, जबकि तीसरे स्थान पर जीएमएस ग्राहण रहा। साइंस मॉडल प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर स्नौर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा रहा, दूसरे स्थान पर डे स्टार स्कूल मनाली रहा, जबकि तीसरे स्थान पर ट्रीनिटी पब्लिक स्कूल बंजार रहा। वही मैथमेटिक्स ओलिंपियाड जूनियर कैटेगरी में पहले स्थान पर एलएमएस कलेहली रहा, दूसरे स्थान पर भारत भारती ढालपुर कुल्लू रहा, जबकि तीसरे स्थान पर एचएमएस आनी रहा। वहीं सीनियर कैटेगरी में पहले स्थान पर स्नौर बेली पब्लिक स्कूल बजौरा रहा, जबकि दूसरे स्थान पर वीनस पब्लिक स्कूल निथर रहा। तीसरे स्थान पर चौबाई रहा, वहीं सीनियर सेकेंडरी मैथ्स ओलिंपियाड में पहले स्थान पर देव पब्लिक स्कूल माहौल रहा, दूसरे स्थान पर स्नोर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा और तीसरे स्थान पर जीएमएसएस मनाली रहा। वहीं सीनियर स्किट प्रतियोगिता में पहले स्थान पर ट्रीटी पब्लिक स्कूल बंजार रहा, तो दूसरे स्थान पर पीएम श्री भुट्टी स्कूल रहा है। वही बेस्ट एक्टर मनाली के मिस्टर वरुण रहा, जबकि बेस्ट स्क्रिप्ट राइटर और वेस्ट डायरेक्टर का खिताव ट्रीनिटी पब्लिक स्कूल बंजार रहा

-एडीसी कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहाकि चिंलड्र्रन साईंस कांग्रेस में  जिला  स्तर की प्रतियोगिता में 7 अलग अलग थीम पर  प्रतियोगिता में छात्रों ने मॉडल तैयार  किए थे जिसमें 6,7 के छात्रों ने वेस्ट टू एनर्जी ,,रिन्यूअवन एनर्जी,हेल्थ् पर मॉडल तैयार किए थे उन्हांने कहाकि छात्रों ने र्साइटिफीक नॉलेज के साथ बर्तमान समस्याओं के समस्या को लेकर भी  फोकस  है।उन्होंने कहाकि इस तरह के कार्यक्रमो से प्रतिस्पर्धा में भी नहीं भबिष्य के लिए बेहतरीन है।उन्होंने कहाकि सरकारी स्कूलों में इ्रंफ्रास्टक्चर रिसोसिंज फंडज की कमी नहीं  है ऐसे में सरकारी स्कूलों में दूर दराज के क्षेत्रों में स्टाफ की कमी है जिसको पूरा करने के लिए सरकार प्रयासरत हैउन्होंने कहाकि सरकारी स्कूलों में अभिभावकों को अपने बच्चों को ध्यान देने की जरूरत है और अभिभावकों के सहयोग से सरकारी स्कूलों में बच्चों निजी स्कूलों से भी आगे निकल सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now