कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
आपदा प्रबन्धन पर टेवल टाक एकसरसाईज आयोजित ।

न्यूज मिशन
केलांग 7 नवम्बर 2024 –
उपायुक्त कार्यालय के कान्फ्रेंस हाल में परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास मनोज कुमार की अध्यक्षता में सभी विभागों के अधिकारिओं की जिला स्तरीय आपदा प्रबन्धन पर टेवल टाक एकसरसाईज आयोजित की गई जिसमे जिला कांगड़ा स्थित एनडीआरएफ की 14 वीं बटालियन के सहायक कमांडैंट संतोष तथा उनकी टीम उपस्थित रही । पीओ आईटीडीपी मनोज कुमार ने बताया कि 8 नवम्बर 11 बजे सायरन की ध्वनि से केलांग तथा आस पास के क्षेत्र में भूकंप तथा भूस्खलन सरीखी आपदा के संभावित नुकसान पर एक प्रतीकात्मक माक ड्रिल आयोजित की जाएगी तथा राहत एवं बचाव कार्य किए जाएंगे ताकि सभी विभागों में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी तथा आम जनमानस किसी भी संभावित आपदा से निपटने में सक्षम हो सके तथा विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से कैसे निपटना है यह जागरूकता पैदा की जा सके ।
उन्होंने कहाकि आपदा प्रबन्धन को लेकर लोगों को जागरूक करने एवं प्रशासनिक तैयारियों को जांचने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ।
बताया कि भूकम्प,भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में राहत व बचाव योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय हो यह माक ड्रिल मे सुनिश्चित किया जाएगा।



