लगघाटी में पर्यटन को विकसित करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर होगा निर्माण -सुंदर सिंह ठाकुर
कहा- लगघाटी के सबसे गांव भल्याणाी के लिए 77 बर्षो के बाद चली लोगों को मिलेगी यातायात की बेहतर सुविधा

भालनी गांव में भगवान श्री कृष्ण के मंदिर में धार्मिक पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा
सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने भल्याणी पंचायत के लिए एचआरटीसी बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के लगघाटी के भल्याणी पंचायत के लिए सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने एचआरटीसी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इससे पहले स्थायनी लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इसके बाद विधिवत पूजा अर्चना कर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस दौरान सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने बस में 2 टिकट काटकर सफर किया। भल्याणी गांव वासियों ने गांव में पहुंचने पर सीपीएस का स्वगत व आभार जताया।सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि लगघाटी के तारापुर एरिया में भलायनी गांव में भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर है और ऐसे में आजादी के 77 बर्षो में पहली बार भलियाणी गांव के लिए एचआरटीसी की बस चली है उन्होंने कहा कि लगघाटी के भल्याणी पंचायत के दर्जनों गांव के लोगों को यातायात की सुविधा मिलेगी उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों से प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास कार्यों को धरातल पर उतर जा रहा है उन्होंने कहा कि लगघाटी के लिए बाईपास सड़क निर्माण के चलते घाटी के लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिला है उन्होंने कहा कि लगती में मेरी विधायक प्राथमिकता में जो सड़क बनी है इसका उद्घाटन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि लगघाटी में आने वाले समय में पर्यटन के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित होगा।



