लगघाटी के शालंग गांव में आगजनी से ढाई मंजिला मकान राख करीब 50 लाख रुपये नुक्सान का अनुमान
आगजनी से 3 परिवार के 17 लोग हुए बेघर

ग्रामीण और अग्निशमन विभाग कि कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू
करमचंद, प्रताप, हरी सिंह तीन भाईयों का संयुक्त मकान जलकर हुआ राख
पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पहुंची मौके पर छानबीन जारी
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के लगघाटी के शालंग गांव में सुबह करीब 8:00 के आसपास अचानक एक ढाई मंजिला काष्टकुणी। शैली का लकड़ी के मकान में आग लगी। गांव में लोगों ने जब आग लगने के बाद धुंआ देखा तो अफरा तफरी मची इस कुरान ग्रामीणों ने आज की सूचना अग्निशमन विभाग कोडी और आसपास के लोगों ने आज को बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की लेकिन लकड़ी का मकान होने से देखते ही देखते मकान को आग ने पूरी तरह अपने आगोश में ले लिया और घंटे ग्रामीण और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के बाद आग पर काबू पाया गया इस आगजनिक की घटना में ढाई मंजिला 10 कमरों वाला मकान पूरी तरह से राख हो गया है जिसमें तीन भाइयों का यह संयुक्त मकान था और इसमें तीन परिवार के 17 सदस्य बेघर हुए हैं।। जिसमें शालंग निवासी करमचंद, प्रताप, हरी सिंह के परिवार वेघर हुआ है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और राजस्व विभाग आगजनी से हुए नुकसान का आकलन करने में जुट गई है। इस आगजनी की घटना में करीब 60 लख रुपए की संपत्ति का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। ऑर्गेनिक की घटना में पीड़ित परिवार का सारा सामान खाने पीने के बर्तनों और सोने चांदी के गहनों के साथ कपड़े बा नगदी भी जलकर राख हुई है।
पीड़ित शिवी देवी ने कहा कि आगजनी में सारा सामान जलकर राख हुआ है जिसमें खाने-पीने के बर्तन और सोने चांदी के गने बा नगदी के साथ-साथ सभी वस्तुएं जलकर राख हुई है उन्होंने कहा कि इस 10 कमरों वाले मकान में तीन भाइयों के 17 सदस्य रहते थे और जिससे हम बेघर हुए हैं उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
पीड़ित महिला मथुरा देवी ने कहा कि आगजनी की घटना में सारा सामान जलकर राख हुआ है जिसमें राशन बच्चों के किताबें खाने-पीने के बर्तन कपड़े और सोने चांदी के गहने जलकर राख हुए है। उन्होंने कहा कि जब आग लगी तो उसे वक्त घर में कोई भी नहीं था और सभी लोग खेतों में काम करने के लिए गए थे जैसे ही हम काम करने के लिए खेत में पहुंचे और वैसे ही सूचना मिली कि घर में आग लगी है जब तक हम घर पहुंचे तो पूरे घर में आग लगी थी और लोग आग बुझा रहे थे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार घर बनाने के लिए और खाने-पीने व रहने के लिए सहायता करें।
स्थानीय निवासी कैप्टन ईश्वर दास ने कहा कि चालक गांव में सुबह करीब 8:00 बजे के आसपास आग लगने की सूचना मिली और उसके बाद जब यहां पर पहुंचा तो यहां पर आग लगी थी और लोग आग बुझा रहे थे उन्होंने कहा कि इस मकान में शिवी देवी के तीन बेटों का परिवार रहता था उन्होंने कहा कि आगजनी में पीड़ित परिवार का सारा का सारा सामान जलकर राख हुआ है उन्होंने कहा कि ग्रामीण और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया उन्होंने कहा कि सार्वजनिक की घटना में प्राइमरी स्कूल को भी नुकसान पहुंचा है उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद की जाए।



