अन्य

महिलाएं अपने परिवार की जिम्मेदारी के साथ-साथ कृषि में भी अग्रणी भूमिका निभा रही-गौतम विशेष

न्यूज मिशन
केलांग ,15 अक्टूबर 2024
अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के उपलक्ष पर कृषि विभाग  लाहौल स्पीति द्वारा ओल्ड सर्किट हाउस केलांग के प्रांगण में महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला लाहौल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने की और सहायक आयुक्त संकल्प गौतम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उन्होंने जिला में महिलाओं द्वारा कृषि क्षेत्र में दिए जाने वाले सहयोग पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने परिवार की जिम्मेदारी के साथ-साथ कृषि में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने  किसानों से अपील की कि प्राकृतिक खेती को अपनाएं और अपनी सेहत, वातावरण को रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाएं। उन्होंने महिला किसानों से कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाकर वह गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक आहार के साथ-साथ अपनी खेती को भी रसायन मुक्त बना सकते हैं। इस दौरान उन्होंने घाटी की 14 महिला किसानों को प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि जिला में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत वर्ष 2024 में 26 लाख रुपए खर्च कर  घाटी के 418 किसानों को लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त संकल्प गौतम ने महिला किसानों से आग्रह किया कि वह प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं।
 मुख्य अतिथि महोदया द्वारा इस मौके पर कृषि मार्गदर्शिका का विमोचन भी किया गया और कृषि मार्गदर्शिका का महिला किसानों को वितरण भी किया गया।
परियोजना निदेशक (आत्मा ) भूपेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि को टोपी और खतक पहनकर सम्मानित किया और प्राकृतिक खेती से संबंधित बीजों की किट भी प्रदान की।
जिला कृषि अधिकारी  गगन प्रदीप ने सभी महिला किसानों सहित सभी का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र कुकुमसेरी से डॉ राधिका नेगी, पशुपालन विभाग से डॉक्टर मनीषा, बागवानी विभाग से  उपनिदेशक डॉक्टर मीनाक्षी शर्मा, कृषि विभाग से डॉक्टर वर्षा गुप्ता ने महिला किसानों को खेती से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियों सहित विभाग द्वारा चलाई जारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग द्वारा महिला किसानों के स्वास्थ्य का निशुल्क परिक्षण किया गया ।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विभाग अध्यक्ष उपस्थित रहे।
One attachment • Scanned by Gmail

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now