कुल्लूदेश विदेशबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
दशहरा उत्सव देव महाकुंभ के तीसरे दिन नरसिंह भगवान की शाही जलेब में गड़सा घाटी के आधा दर्जन देवताओं संग झूमे कारकून हारियान
मुख्य छड़ी बरदार महेश्वर सिंह ने नरसिंह भगवान की ढाल तलवार के साथ पालकी में सवार होकर लगाया सुरक्षा चक्र

ढोल नगाड़ों की धुन पर हारियानों ने की खूब मस्ती
न्यूज मिशन
कुल्लू
अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के तीसरे दिन शाम के समय नरसिंह भगवान की शाही जलेब निकाली जिसमें गड़सा घाटी के आधा दर्शन देवी देवताओं ने भाग लिया । भगवान रघुनाथ मुख्य छड़ी बरदार महेश्वर सिंह ने पालकी में सवार होकर नरसिंह भगवान की ढाल और तलवार के साथ पूरे दशहरा मैदान का सुरक्षा चक्कर लगाया इस दौरान देवी देवताओं की तरफ से शेष भेंट किया गया। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में इलाज के लिए कोई खास सुविधाएं नहीं थी उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में नरसिंह भगवान की जलेब सुरक्षा चक्कर लगाकर सभी की रक्षा करते थे उन्होंने कहा कि वही प्रथम आज भी निभाई जा रही है हमने कहा कि यह जलेब चर्चा का भी विषय रहती है कि सभी राजाओं के राज पाठ खत्म हो गए लेकिन महेश्वर सिंह पालकी में सवार होकर लोगों के कंधों पर घूमता है उन्होंने कहा इसको लेकर देवी देवताओं से पूछा गया कि इस प्रथा को समाप्त करते हैं तो देवी देवताओं ने इसको बरकरार रखने का आदेश दिया उन्होंने कहा कि यह परंपरा निभाई जाती है उन्होंने कहा कि देवी देवताओं के द्वारा जो शेष दिया जाता है नरसिंह भगवान की गाड़ी पर रखा जाता है और उसके बाद उसे जल में प्रवाहित किया जाता है
बाईट- महेश्वर सिंह मुख्य छड़ी वरदार भगवान रघुनाथ कुल्लू
रिपोर्ट तुलसी भारती संवाददाता कुल्लू



