कुल्लू अस्पताल में ब्लड सप्रेशन यूनिट के लिए जरूरी उपकरणों की जल्द की जाएगी खरीददारी-सुंदर सिंह ठाकुर
कहा- क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीज को जरूरत के हिसाब से ब्लड कंपोनेंट की मिलेगी सुविधा

एक यूनिट ब्लड से 6 मरीजों को अलग-अलग ब्लड कंपोनेंट की मिलेगी सुविधा
तेगुबेहड़ को आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 6 अतिरिक्त डॉक्टरों की होगी तैनाती
न्यूज मिशन
कुल्लू
सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कुल्लू में मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदड़ किया जा रहा है उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ब्लड सेपरेशन यूनिट का निरीक्षण किया गया है जिसमें कुछ उपकरणों की जरूरत है और उनको खरीदने के लिए अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि करीब 7 लाख रुपए खरीदे जाएंगे उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधार करने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं उन्होंने कहा कि ब्लड सेपरेशन यूनिट स्थापित होने से एक यूनिट ब्लड से अलग-अलग ब्लड कंपोनेंट की सुविधा मरीजों को मिलेगी उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है जिसके चलते प्रतिदिन ओपीडी में डेढ हजार पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि तेगुबेहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ की जा रही है वहां पर भी प्रतिदिन ओपीडी 300 से अधिक पहुंच गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आदर्श स्वास्थ्य केंद्र बनाने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि वहां पर अच्छे विशेषज्ञों डॉक्टर अतिरिक्त आएंगे। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य की सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।



