सब्जियों के दामों में भारी बढ़ोतरी से जनता की जेब हो रही ढीली
टमाटर, शिमलामिर्च 100 रुपये के पार

मटर डेढ रुपये प्रतिकिलो होने से गरीबों की थाली से हुआ गायब
महंगाई से ग्रहणियों के रसोई का बिगड़ा बजट
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में सब्जियों के दामों में भारी बढ़ोतरी होने से जनता की जेब ढीली हो रही है ऐसे में पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहे सब्जियों के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है ऐसे में टमाटर शिमला मिर्च ₹100 प्रति किलो के पार पहुंच गए हैं जबकि मटर डेढ़ सौ के पार प्रति किलो दाम पहुंच गए हैं जिसके चलते महंगाई से गरीबियों के रसोई का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है और आम जनता की थाली से कई सब्जियां गायब हो गई है ऐसे में जनता ने सरकार से सब्जियों के दामों को कंट्रोल करने की मांग की है वहीं दूसरी तरफ आटा चावल डाले और खाने के तेल में भी बढ़ोतरी होने से आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है और गरीब लोगों को परिवार का पालन पोषण करने के लिए दिखतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी प्रमिला ने कहा कि पिछले एक हफ्ते से सब्जी के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है उन्होंने कहा कि टमाटर के दाम पिछले हफ्ते 50 रुपए किलो थे वह अब ₹100 किलो पहुंच गए हैं और शिमला मिर्च भी ₹100 किलो दम पर मिल रही है उन्होंने कहा कि मटर के दामों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है डेढ़ सौ रुपए प्रति किलो के पर मिल रहे हैं उन्होंने कहा कि सभी सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी होने से गरीब लोगों को दो वक्त की रोटी खाने के लिए भी समस्या हो रही है उन्होंने कहा कि सरकार को दामों को कंट्रोल करने के लिए प्रयास करना चाहिए और आम लोगों को भी सब्जियां खरीदने के लिए दामों में कंट्रोल करना जरूरी है उन्होंने कहा कि लगातार महंगाई बढ़ रही है और खाने की हर वस्तुएं महंगी हो रही है। इसलिए सरकार आम आदमी के बारे में सोच और महंगाई को कंट्रोल करें।
लगघाटी की स्थानीय निवासी निमू देवी ने कहा कि पिछले एक हफ्ते से सब्जियों के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है उन्होंने कहा कि जहां सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हो रही है वहीं आटा चावल तले खाने का तेल व अन्य खाद्य वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं उन्होंने कहा कि सब्जियां टमाटर और शिमला मिर्च मटर ₹100 से अधिक दाम पर प्रति किलो बिक रही है उन्होंने कहा कि सरकार को महंगाई को कंट्रोल करना चाहिए उन्होंने कहा कि सरकार इसको लेकर ठोस कदम उठाए ताकि गरीब लोगों को भी खाद्य वस्तुएं सस्ते दाम पर उपलब्ध हो।
स्थानीय निवासी भूमे राम ने कहा कि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है और गरीबों के हाल दिल प्रतिदिन खराब हो रहे हैं उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दशहरा और दीपावली का त्यौहार आने वाला है और इस दौरान फल सब्जियां और डालें सहित खाद्य वस्तु के दामों में बढ़ोतरी होती है उन्होंने कहा कि शहर में दुकानदार मनमर्जी के दम पर फल सब्जियां और खाद्य वस्तुएं बेच रहे हैं और उनके पर सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है उन्होंने कहा कि बाजार में जहां सब्जियों की दुकानों में अलग-अलग दामों पर सब्जियां बिक रही है वहीं की हरियाणा की दुकानों में भी अलग-अलग दामों पर आटा चावल डाले बा अन्य खाद्य वस्तु देख रही है उन्होंने कहा कि सरकार को इसके लिए कंट्रोल करना चाहिए और सभी दुकानों में रेट लिस्ट लगानी चाहिए और समय-समय पर खाद्य विभाग को वाचक निरीक्षण कर जांच पड़ताल करनी चाहिए उन्होंने कहा कि गरीबों को महंगाई से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और परिवार का पालन पोषण करने में भारी समस्याएं हो रही है।



