कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
नग्गर नशाला सड़क में अनियंत्रित होकर टकराया मोटरसाईकिल चालक की हुई मौत

न्यूज मिशन
कुल्लू
नग्गर-नशाला मार्ग पर हुई दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं। मृतक की पहचान पंकज कुमार (45) पुत्र उतीम लाल गांव थाडी पसतपार डाकघर धवौला जिला साहड़सा बिहार के रूप में की गई है।
पुलिस के अनुसार दिलखुश कुमार (25) पुत्र स्वर्गीय वीरेन्द्र यादव निवासी गांव व डाकघर चिकनीफुल्का तहसील पंचमछिया थाना गमरिमा जिला मधेपुरा बिहार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह गत रात करीब 9 बजे पंकज के साथ मोटरसाइकिल (एचपी 34ई-5673) पर नशाला से नग्गर की तरफ आ रहा था। इसी बीच इला होटल के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पैरापिट से जा टकराया। हादसे में पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
थाना प्रभारी पतलीकूहल रजत शर्मा ने बताया कि शव को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है तथा मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है, उनके पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। वहीं दूसरे घायल व्यक्ति काे उपचार दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।



