कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
बिजली महादेव रोपवे को लेकर देवता आदेश सर्वोपरी देव आज्ञा के बिना कुछ नहीं होगा -कंगना रनौत
कहा- नितिन गड़करी से रोपवे वे निर्माण को बंद करना किया आग्रह

स्थानीय एमएलए पर लगाया आरोप निजी स्वार्थ के लिए कर रहे बिजली महादेव निर्माण
चनसारी हाई स्कूल के लिए 19 लाख रुपये स्वीकृति पत्र
न्यूज मिशन
कुल्लू
सांसद मंडी कंगना रनौत कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के चनसारी पंचायत में आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में शिरकत की।इस दौरान सांसद कंगना रनौत ने चनसारी हाई स्कूल के निर्माणाधीन भवन के कार्य का जायजा लिया। इसके बाद सांसद कंगना रनौत ने देवता बिजली महादेव और देवता माहूटी नाग से सिर झुका कर आशीर्वाद लिया।देवता के कारकूनों ने सांसद कंगना रनौत को देवता की चादर भेंट की। सांसद कंगना नाथ ने क्षेत्र की जनता का वोट देने के लिए आभार प्रकट किया इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, 2022 के प्रत्याशी नरोत्तम सिंह ठाकुर,भाजपा के युवा नेता दानवेंद्र सिंह और प्रदेश भाजपा सह प्रभारी अमित सूद सहित कई
सांसद मंडी कंगना रनौत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हो कहा कि आप लोगों ने मुझे वोट देकर चुनकर संसद में भेजा है इसके लिए मैं आप सभी का आभार प्रकट करती हूं। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र में लोगों के बहुत कम है जो करने हैं उन्होंने कहा कि संसद की स्थिति ऐसी है कि एक अनार सौ बीमार बजट का हमेशा अभाव रहता है उन्होंने कहा कि कुल्लू मनाली में मेरा विशेष स्नेह प्यार और ध्यान रहेगा उन्होंने कहा कि बिजली महादेव रोपवे का जो मामला है उसको लेकर मैं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी से बात भी की थी उन्होंने कहा कि जिस वक्त बिजली महादेव रूप देख के लिए सोयल सैंपल लेने के लिए टीम आई थी और उसके बाद काम बंद भी हुआ है उन्होंने कहा कि जब तक देवता के जो आदेश है वह सर्वोपरी है और ऐसे में स्थानीय लोकल एमएलए से लेकर कुछ लोग अपनी निजी स्वार्थ के लिए भी इसका निर्माण कर रहे हैं उन्होंने कहा कि अगर ऐसी स्थिति है तो मैं फिर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पास जाऊंगी और उनसे बात करूंगी उन्होंने कहा कि जो देवता नहीं चाहते हैं तो हमें भी वह काम नहीं करना चाहिए आधुनिककरण अपनी जगह है लेकिन हमारे समाज में देवताओं का आदेश सर्वोपरि है उन्होंने कहा कि इसके अलावा ख़राहल घाटी के लिए सिंचाई पेयजल की योजना को लेकर भी केंद्र सरकार से समक्ष आवाज उठाऊंगी उन्होंने कहा कि जब मैं चुनाव के समय इस क्षेत्र में आई थी तो चंसारी क्षेत्र के लोगों ने मेरे समक्ष संसारी हाई स्कूल में छात्रों को बैठने के लिए भवन की व्यवस्था नहीं है इसको लेकर समस्या बताई थी उन्होंने कहा कि आज मैंने इस स्कूल के लिए सांसद निधि से 19 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिससे आने वाले समय में यहां पर जो स्कूल भवन का निर्माण हो रहा है और उसके लिए सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी और बच्चों को पढ़ने के लिए उचित सुविधा मिलेगी।



