कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

साढ़े 3 बर्षो से लंबित कार्यो के लिए लोक निर्माण,जलशक्क्ति विभाग सहित अन्य विभागों से 15 दिनों में मांगा जवाब-पंकज परमार

कहा-जिला परिषद बेहतर कार्यो को पूरा करने बाले अधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित

जिला परिषद की त्रेमासिक में सदस्यों से विभागिय अधिकारियों से विकास कार्यो को लेकर की जवाब तलबी
न्यूज मिशन

कुल्लू
कुल्लू जिला परिषद भवन में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार अध्यक्षता ने की। इस बैठक में जिला परिषद के सदस्यों ने विभागिय अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।इस बैठक में जिला परिषद सदस्यों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों में भाग लिया।सदस्यों से विभिन्न विभागाें के अधिकारियों से विभिन्न विकास कार्यो की लेटलतीफी के लिए जवाब तलबी की।जनहित में जुड़े विकास कार्यो को धरातल पर तेजी लाने का आग्रह किया।

जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने बताया कि त्रैमासिक बैठक का आयोजन जिला परिषद में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि जो अधिकारी बेहतर कार्य कर रहे हैं, उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष आलम चंद के स्वर्गवास होने पर 2 मिनट का मौन धारण किया गया। जिला परिषद का प्रयास रहता है कि जो भी ग्राउंड लेवल की समस्या रहती है उन्हें प्रशासन के समक्ष रखा जाता है और उन समस्याओं का समय पर निवारण हो। उन्होंने कहा कि आने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में भी जिला परिषद की अहम भूमिका रहती है। जिसमें महिलाओं के रक्षाकाशी विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे कई मुद्दे हैं जिनका पहली बैठक से लेकर अब तक उनका हल नहीं हुआ है। उनके लिए जितने भी पेंडिंग प्रश्न थे और सभी विभाग से 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now