अक्तूबर माह में पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का होगा गठन -नवदीप हुड्डा
कहा-युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के लिए YCES.IN पर ऑनलाइन मेम्बरशिप और वोटिंग प्रक्रिया हुई शुरु

2 अक्तूबर तक चलेगी ऑनलाइन मेंबरशिप और वोटिंग प्रक्रिया
न्यूज मिशन
कुल्ल्ू
हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस के द्वारा नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर ऑनलाइन मेंबरशिप और वोटिंग प्रक्रिया आज से शुरू हुई है जो 2 अक्टूबर तक चलेगी जिसके लिए ब्लॉक अध्यक्ष विधानसभा कमेटी अध्यक्ष, जिला कमेटी अध्यक्ष, प्रदेश कमेटी अध्यक्ष ,प्रदेश अध्यक्ष के लिए एक सदस्य 6 पदों के लिए ऑनलाइन वोटिंग करेगा। जिसमें 18 से 35 वर्ष का युवा वोटर आई कार्ड के आधार पर मेंबरशिप और वोटिंग करेगा
युवा कांग्रेस मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी नवदीप हुड्डा ने कहा कि 3 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक प्रदेश भर में युवा कांग्रेस के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई है उन्होंने कहा कि इस दौरान नए सदस्य सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं और ऑनलाइन वोटिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं उन्होंने कहा कि ycea. in साइड को लॉगिन कर इसमें ऑनलाइन मेंबरशिप और वोटिंग कर सकते हैं उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 6 प्रकार के कार्यकारिणी के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि वोटिंग आईडी पर ही मेंबरशिप और वोटिंग कर सकते हैं इसके अलावा अन्य कोई भी ईद मान्य नहीं होगी उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 लाख मेंबरशिप का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष ,विधानसभा अध्यक्ष जिला कमेटी अध्यक्ष ,प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश कमेटी अध्यक्ष के लिए ऑनलाइन वोटिंग प्रक्रिया शुरू हुई है 2 अक्टूबर तक 18 से 35 वर्ष के युवा मेंबरशिप लेकर मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर के बाद प्रदेश भर में युवा कांग्रेस नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा इसके बाद हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस विभिन्न गतिविधियां चलाएगा।



