कुल्लूखेलबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता बॉयज में ढालपुर और गर्ल्ज में ख़राहल स्कूल रहा ओवरऑल विजेता

वेस्ट एथलीट ख़राहल स्कूल की तृषा और ढालपुर स्कूल के अमन ने मारी बाजी

उच्च शिक्षा उपनिदेशक डाक्टर अमर सिंह चौहान ने विजेताओं ट्रॉफी भेंट कर किया सम्मानित
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय ऐतिहासिक ढालपुर खेल मैदान में 3 दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 एथलीट प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ । इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग कुल्लू डाक्टर अमर सिंह चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की इस मौके पर उच्च शिक्षा विभाग के एडीपीओ किशन लाल ठाकुर ने उपनिदेशक डाक्टर अमर सिंह चौहान को स्म़ृति चिन्ह और कुल्लवी टोपी और मफलर भेंट कर स्वागत किया इस अवसर पर एडीपी कुल्लू किशन लाल ठाकुर ने तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का विस्तृत बुरा पेश किया इस दौरान उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग डाक्टर अमर सिंह चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी मेडल भेंट कर सम्मानित किया। जिला स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता में शहीद श्री बालकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर बॉयज में ओवरऑल विजेता बना जिसमें बेस्ट एथलीट अमन को ट्राफ ए भेंट कर सम्मानित किया जबकि गर्ल्स क में इंडियन सेकेंडरी स्कूल कराल ओवरऑल विजेता बना जिसमें बेस्ट एथलीट तृषा को ट्राफी भेंट कर किया। सभी विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता के लिए जिला हमीरपुर में नवंबर के दूसरे सप्ताह में भाग लेने जाएंगे

उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉक्टर अमर सिंह चौहान ने कहा कि कुल्लू जिला में जिला स्तरीय अंदर-19 एथलीट प्रतियोगिता संपन्न हुई है इस प्रतियोगिता में पहले और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी एथलीट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हमीरपुर में नवंबर माह में आयोजित की जाएगी इसके लिए विजेता खिलाड़ी मेहनत करें ताकि राजस्थान पर भी कुल्लू जिला का नाम रोशन हो सके उन्होंने कहा कि डीपी और पेट में विजेता खिलाड़ियों को अधिक से अधिक ट्रेनिंग देकर और मेहनत करें ताकि इन खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी छात्र नशे से दूर रहे ताकि भविष्य में आगे चलकर वह अपने मुकाम को हासिल कर सके। उन्होंने कहा कि इस सफल आयोजन के लिए जिला शारीरिक शिक्षक संघ को बधाई देता हूं।

एडीपीओ किशन लाल ठाकुर कहां की तीन दिवसीय एथलेटिक जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ी छात्रों ने भाग लिया जिसमें से 60 एथलीट खिलाड़ी छात्र राज्य स्तर की अथॉरिटी प्रतियोगिता में भाग लेंगे उन्होंने कहा कि स्तरीय प्रतियोगिता से एक सप्ताह पहले 5 दिन का कैंप लगाया जाएगा जिसमें खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 7 नवंबर से लेकर 9 नवंबर तक हमीरपुर में राज्य स्तरीय एथलीट खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें कुल्लू जिला से विजेता उपविजेता खिलाड़ी भाग लेंगे।।

विजेता खिलाड़ी तृषा ने कहा कि मैंने 100 मी 200 मीटर लॉन्ग जंप में भाग लिया था जिसमें गोल्ड मेडल हासिल किया है उन्होंने कहा कि इसका श्रेय में अपने डीपी और पेट सर को देता हूं जिन्होंने छुट्टी के समय भी हमें ट्रेनिंग दी है और आने वाले समय में भी हम राज्य स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता के लिए जमकर मेहनत करेंगे और कुल्लू जिला का नाम रोशन करेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now