कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

कुल्लू जिला में प्रदेश सरकार ने सहारा योजना के तहत अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक 1करोड़ 93 लाख 83 हजार किया खर्च -डॉक्टर नागराज पवार

कहा- गंभीर बीमारी से पीड़ित 2231 मरीज़ो को हर माह 3 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग

2022 से अब तक सरकार ने 17 करोड़ 15 लाख 10 हजार रुपये खर्च किए
न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में प्रदेश सरकार के द्वारा गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज को सहारा योजना के तहत आर्थिक सहयोग ₹3000 प्रति माह दिया जा रहा है इस योजना के तहत कुल्लू जिला में प्रदेश सरकार के द्वारा 2023 अप्रैल माह से लेकर मार्च 2024 तक 1 करोड़ 93 लाख 83000 खर्च किए गए हैं वही इस योजना के तहत 2022 से लेकर अब तक प्रदेश सरकार के द्वारा 17 करोड़ 15 लाख ₹10000 खर्च किए गए हैं। प्रदेश सरकार के इस महत्वपूर्ण शहर योजना के गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज को दवाइयां खरीदने और इलाज करवाने के लिए मदद मिल रही है।

सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नाराज पवार ने कहा कि कुल्लू जिला में प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना शहर के अंतर्गत गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को सरकार की तरफ से ₹3000 की राशि हर आर्थिक सहयोग के रूप में प्रदान की जा रही है उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में गंभीर बीमारी से पीड़ित 2231 मरीजों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में अप्रैल 2023 से लेकर मार्च 2024 तक सरकार ने 1 करोड़ 93 लाख 83000 खर्च किए हैं उन्होंने कहा कि पार्किंजनिज्म,मेलिग्नेंट कैंसर , पैरालिसिस, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी , हीमोफीलिया या थैलेसीमिया है या क्रॉनिक रिनल फैलियर उन मरीजों को सरकार की तरफ से ₹3000 का आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि 2022 से लेकर अब तक इस योजना के तहत कुल्लू जिला में 17 करोड़ 15 लाख 01 हजार रुपये खर्च किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now