कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

उपायुक्त कुल्लू ने हरी झंडी देकर किया पोषण रैली को रवाना

1 से 30 सितम्बर तक मनाया जाएगा पोषण माह

समग्र पोषण की थीम पर होंगी विभिन्न गतिविधियां आयोजित, सभी विभागों का लिया जाएगा सहयोग
न्यूज मिशन
कुल्लू
महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला कुल्लू में 7वें राष्ट्रीय पोषण माह का सोमवार से शुभारंभ हुआ। उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली गई पोषण आहार जागरूकता रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया व कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जागरूकता रैली उपायुक्त कार्यालय मार्ग से होते हुए प्रदर्शनी मैदान तक निकाली गई।
उपायुक्त कुल्लू ने बताया कि एक माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनीमिया, बृद्धि निगरानी, पूरक आहार, पोषण भी पढ़ाई , समग्र पोषण की थीम पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पूरक पोषाहार के प्रमुख विषयों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ पोषण, स्वस्थ व स्तनपान के महत्व आदि के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के अंतर्गत 1 सितंबर से 30 सितम्बर 2024 तक प्रतिदिन आयोजित की जाने वाली समस्त गतिविधियों को जन आंदोलन के डैशबोर्ड पोर्टल पर अनिवार्यतः प्रतिदिन प्रविसटी की जाएगी। उपायुक्त कुल्लू ने पोषण माह के प्रभावी सुचारू आयोजन में सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायती राज संस्थाओं, स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों, सहयोगी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला एवं युवा मंडलों आदि को अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी कुल्लू डा. पदम देव शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी कुल्लू गजेंद्र ठाकुर, कुल्लू वृत के पर्यवेक्षक, पोषण स्टॉफ, अन्य कर्मचारी व 120 के करीब आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now