टेक्नोलॉजीबड़ी खबरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
उपलब्धि: हमीरपुर के शुभम शर्मा न्यूक्लियर साइंटिस्ट के पद पर हुए चयनित
पिता कर्म चंद ने 20 वर्ष सेना में देश की सेवा की बेटा वैज्ञानिक बनकर करेगें प्रदेश का नाम रोशन
न्यूज़ मिशन
हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश के ज़िला हमीरपुर में भोरंज उपमंडल के मन्वी गांव के 26 वर्षीय शुभम शर्मा न्यूक्लियर साइंटिस्ट के पद पर चयनित हुए हैं।शुभम शर्मा की न्यूक्लियर पावर ऑफ कारपोरेशन में बतौर वैज्ञानिक के पद पर नियुक्ति होने से पिता कर्म चंद माता अनिता देवी, और बहन शिवानी शर्मा सहित पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। शुभम की उपलब्धि से परिवार व रिश्तेदारों को बधाई देने बालों का तांता लगा हुआ है।शुभम के कर्मचंद ने 20 साल तक भारतीय सेना में सेवाएं दी है और भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वर्तमान में हिमाचल पुलिस में सेवाएं दे रहे है और हमीरपुर पुलिस विभाग में ही तैनात हैं। शुभम शर्मा की बारहवीं कक्षा तक पढ़ाई मुंडखर स्कूल से हुई है। इसके बाद डिग्री कॉलेज धर्मशाला से बीएससी की। आईआईटी मंडी से एमएससी करने के बाद वर्तमान में पीएचडी की पढ़ाई कर रहे थे। शुभम शर्मा ने बताया कि न्यूक्लियर पावर ऑफ कारपोरेशन ने देश भर में सहायक वैज्ञानिक पद के लिए 6 पोस्ट निकाली थीं। इसके लिए उनका चयन हुआ है।उन्होंने कहा कि देश सेवा के लिए अपना भरपूर योगदान देंगे।