ढालपुर बाजार में सभी दुकानदार रविवार तक अतिक्रमण हटाए अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई-हरी सिंह यादव
कहा- उच्च न्यायालय के द्वारा भी सड़क किनारे और बाजार में अतिक्रमण हटाने के दिए है निर्देश

नगर परिषद कुल्लू ने डिमार्केशन कर लगाए पीले निशान
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय नगर परिषद कुल्लू के द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है जिसमें ऑन नगर परिषद तहसीलदार कुल्लू हरि सिंह यादव की अध्यक्षता में नगर परिषद एरिया अतिक्रमण हटाने के लिए डिमार्केशन कर दुकानदारों को रविवार तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं ऐसे में नगर परिषद कुल्लू के द्वारा ढालपुर बाजार में डिमार्केशन कर पीले निशान लगाए। इस तुरंत नगर परिषद के द्वारा दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
-ईओ नगर परिषद एवं तहसीलदार कुल्लू हरि सिंह यादव ने कहा कि नगर परिषद कुल्लू में जगह-जगह पर दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण किया गया है। बाजार में अग्निशमन विभाग के वाहन इमरजेंसी में सेवा देने के लिए दिक्कतें पेश आ रही है उन्होंने कहा कि नगर परिषद कुल्लू की तरफ से जगह-जगह पर देमार्केशन कर अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्रवाई अमल में लाई जा रही है उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक धौलपुर मैदान के चारों तरफ 2015 में जो बेंडिंग जोन घोषित किया गया था उन्होंने कहा कि धौलपुर मैदान के चारों तरफ नगर परिषद कुल्लू के द्वारा साफ सफाई कर लोगों को बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जा रही है उन्होंने कहा कि धौलपुर चौक होटल चोपड़ा के आसपास बीमार्केशन कर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि रविवार तक सभी दुकानदार अपना अतिक्रमण हटाए अन्यथा नगर परिषद कुल्लू इस पर सख्त कार्रवाई करेगी उन्होंने कहा कि शहर में राहगीरों को चलने फिरने के लिए उचित जगह हो इसके लिए नगर परिषद के द्वारा दुकानदारों के द्वारा किया गया अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है उनका की हाई कोर्ट के द्वारा भी यह निर्देश दिए गए हैं की सड़कों के किनारे जो अवैध कब्जा या अतिक्रमण किया गया है उसको हटाने के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने कहा कि ऐसे में सड़क किनारे किसी तरह के सड़क हादसे न हो इसके लिए राहगीरों को चलने फिरने के लिए उचित स्थान हो इसके लिए नगर परिषद कुल्लू पूरे नगर परिषद एरिया में अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई अमल में लाई जा रही है उन्होंने कहा कि शहर में सभी अतिक्रमण हटाए अन्यथा नगर परिषद कुल्लू दुकानदारों के खिलाफ या घर मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर साफ सुथरा व्यवस्थित बनाने के लिए नगर परिषद के द्वारा पिछले एक डेढ़ महीने से कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि अगले तीन महीने तक नगर परिषद कुल्लू वार्ड नंबर 1 से लेकर वार्ड नंबर 11 तक सभी जगह पर सड़क किनारे और रास्तों में अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया जारी रहेगी।



