पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की सोच कंप्यूटर ने भारत की तरक्की में नया आयाम किए स्थापित- सुंदर सिंह ठाकुर
राजीव गांधी ने युवाओं को लोकतंत्र में 18 बर्ष में बोट देने का अधिकार दिलाया

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80 वीं जयंति पर कांग्रेस ने किया याद
कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि की अर्पित
न्यूज मिशन
कुल्लू
पूरे देशभर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 80 वीं जयंति धूम धाम के साथ मनाई इस अवसर पर कुल्लू जिला में सीपीएस सुंदर ठाकुर ने सहित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओंने राजीव गांधी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्वाजंलि दी किया। जिसमें कांग्रेस के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को याद किया।
वीओ-सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 80 वीं जयंति पर उन्हें सभी कांग्रेस जनों ने याद किया।उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने इस देश के विकास के लिए सूचना प्रौद्योगिकी ,दूर संचार व पंचायती राज चुनावों का ढांचा सदृड़ किया और देश की एकता अखंडता के लिए राजीव गांधी ने प्राणों की आहुति दी है और राजीव गांधी की सोच थी और देश में कंप्यूटर का युग की शुरूअता की और इसके लिए उन्हें विपक्ष का विरोध भी झेलना पड़ था और उस समय विपक्ष ने कहा था देश में बेरोजगारी बढ़ जाएगी।उन्होंने कहा कि उनकी सोच का नतीजा है और देश आज आधुनिक युग में विकास की ओर बढ़ रहा है और देश में कंप्यूटर ने आज भारत की तरक्की में नया आयाम स्थापित किए है और सूचना प्रौद्योगिकी व दूर संचार क्रांति के कारण आज आम व्यक्ति के पास भी मोबाइल है और देश विदेश की जानकारी मोबाइल ले रहे है।उन्होंने कहा कि देश में राजीव गांधी ने युवाओं को 21 बर्ष से लोकतंत्र में 18 बर्ष में बोट देने का अधिकार दिलाया।



