महिला डाक्टर के दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को फांसी की सजा देकर पीड़िता को न्याय दे सरकार-डाक्टर रीमा घई
कहा-स्वास्थ्य संस्थानों में नाईट शिफ्ट महिला स्टाफ को कड़ी सुरक्षा मुहैया करवाए सरकार

कुल्लू जिला मुख्यालय क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पांचवें दिन भी डॉक्टर की हड़ताल जारी
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को फांसी की सजा की मांग
प्रदेश सरकार से अस्पतालों में नाईट ड्यूटी में महिला स्टाफ को कड़ी सुरक्षा और सख्त कानून की कर रहे मांग
न्यूज मिशन
कुल्लू
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या से पूरे देशभर के डॉक्टर में भारी रोष है ऐसे में पिछले 5 दिनों से डॉक्टरों की पेन डाउन स्ट स्ट्राइक पर है। कुल्लू जिला मुख्यालय क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में डॉक्टरों ने महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में पांचवें दिन भी अस्पताल परिसर में रोष प्रकट किया। डॉक्टर ने केंद्र और प्रदेश सरकार से स्वास्थ्य संस्थानों में नाइट शिफ्ट में स्वास्थ्य कर्मचारियों को कड़ी सुरक्षा मुहैया2 करवाने के लिए मांग की और डॉक्टर के साथ हो रहे आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कानून बनाने की मांग की।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में तैनात डॉक्टर रीमा घई ने कहा कि पूरे देश भर में डॉक्टर के द्वारा पांच दिनों से स्ट्राइक की जा रही है उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ डॉक्टर पूरे देश भर में पेन डाउन स्ट्राइक पर है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी दुष्कर्म हत्या की गई है उसे डॉक्टर में खास रोज है उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सरकार फांसी की सजा दे उन्होंने कहा कि अभी तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है लेकिन इस मामले में जो अन्य आरोपी है उनको भी जल्द गिरफ्तार करें और उनको फांसी देकर डॉक्टर को न्याय दे उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार डॉक्टर के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बनाएं ताकि भविष्य में इस तरह की आपराधिक घटनाएं न हो उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में नाइट शिफ्ट में महिला स्टाफ को सरकार कड़ी सुरक्षा मुहैया करवाई।



