कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

ममता बनर्जी की सरकार ने महिला डॉक्टर के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं दिया तो देश भर में होगा उग्र आंदोलन- ऋषभ ठाकुर

कहा-मनाली खखनाल की 22 वर्षीय प्रिसिलिया की मौत मामले में पुलिस प्रशासन जनता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाए

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एसपी कुल्लू कार्यालय परिसर में किया धरना प्रदर्शन ममता सरकार के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने एसपी कुल्लू कार्यालय परिसर में पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के दुष्कर्म हत्या के विरोध में धरना प्रदर्शन किया इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए और पश्चिम बंगाल सरकार से महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या में संयुक्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पूरे देश भर में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है वही मनाली के खखनाल में 13 अगस्त को 22 वर्षीय प्रिसिलिया की संदिग्ध मामले में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुल्लू पुलिस से जल्द आरोपियों के खिलाफ गहनता से जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई की सह सचिव नीतिका ने कहा कि देशभर में जिस प्रकार महिलाओं के साथ उत्पीड़न मर्डर रेप जैसी घटनाएं हो रही है उन्होंने कहा कि कोलकाता में जिस प्रकार महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की गई और अभी तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है उन्होंने कहा कि ममता सरकार जिस प्रकार अपराधियों को बचाने का काम कर रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लड़कियों पर मां-बाप रिश्तेदार पाबंदियां लगते हैं इस तरह लड़कों पर भी पाबंदी लगानी चाहिए उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांग है कि पश्चिम बंगाल की सरकार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उनको संरक्षण देने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांग है कि महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले सभी दरिंदों को फांसी की सजा दी जाए उन्होंने कहा कि मनाली में भी जिस प्रकार प्रिसिलिया की संदिग्ध मौत हुई है। इसमें भी पुलिस गहनता से जांच करें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करेगी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ ठाकुर ने कहा कि कोलकाता में जिस प्रकार महिला डॉक्टर के साथ दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या जघन्य अपराध किया है उन्होंने कहा कि इस तरह मनाली के खखनाल में 22 वर्षीय प्रिसिलिया की संदिग्ध मौत हुई है उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में जांच को सही तरीके से नहीं कर रही है और एक सप्ताह के बाद भी मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है उन्होंने कहा कि ममता सरकार में जिस प्रकार आप अधिक घटनाएं पश्चिम बंगाल में हो रही है वह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि ममता सरकार ने अगर महिला डॉक्टर के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं दिया तो आने वाला समय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे देश भर में इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now