वॉल्वो बसों में गुड्स कैरियर फल सब्जियों के बॉक्स ढोने पर सरकार प्रशासन करें कड़ी कार्रवाई-होमेन्द्र महंत
कहा- वोल्वो बसों में सब सब्जियों के पेटियां ढोने से ट्रांसपोर्टरों को हो रहा भारी नुकसान

सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो करेंगे सड़कों पर आंदोलन
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय में न्यू हिल ट्रक आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष होमींद्र महंत की अध्यक्षता में ट्रांसपोर्टों ने आरटीओ कुल्लू राजेश भंडारी को ज्ञापन सौंप कर वोल्वो बसों में फल सब्जियों के बॉक्स धोने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की ट्रांसपोर्टरों ने आरटीओ कुल्लू। राजेश भंडारी को बताएं कि कुल्लू मनाली से सैकड़ो वोल्वो बसों में हर दिन फल सब्जियां के बॉक्स की ट्रांसपोर्टेशन की जा रही है जिसके चलते वोल्वो बसों में सफर करने वाले यात्रियों की जान को भी खतरे में डाला जा रहा है उन्होंने कहा कि यही नहीं इससे ट्रांसपोर्टरों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां वोल्वो बस संचालक मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन कर रहे हैं भाई दूसरी तरफ सरकार प्रशासन के आंखों के सामने लोगों की जिंदगियों को भी खतरे में डाल रहे हैं जिससे ट्रांसपोर्टरों ने आरटीओ कुल्लू से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
न्यू हिल ट्रक आपरेटर यूनियन कुल्लू के अध्यक्ष होमेन्द्र महंत ने कहा कि सभी ट्रांसपोर्टर आज आरटीओ कुल्लू से मिले उन्होंने कहा कि कुल्लू मनाली से वोल्वो बसें सब्जियों और सेब की पेटियां ढो रहे हैं उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से प्रशासन से यह मांग की की इसको रोका जाए उन्होंने कहा कि जब ट्रांसपोर्टर प्रदेश सरकार को गुड्स कैरियर टैक्स एडवांस में जमा करवाते हैं उन्होंने कहा कि ऐसे में वोल्वो बसें पैसेंजर ढोने के लिए है लेकिन जिस प्रकार नियमों का उल्लंघन कर बसों में सब्जी और सब की पेटियां ढोने रहे हैं । जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है उन्होंने कहाकि इससे ट्रांसपोर्टरों को नुकसान हो रहा है उन्होंने कहा कि आरटीओ साहब से यह अनुरोध किया गया है कि इस पर चेकिंग कर छानबीन करें उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वोल्वो बसों में उत्पाद ढोया जा रहा है। वोल्वो बस संचालकों के पास बिना परमिट के ही पैसेंजर कोड हो जा रहा है उन्होंने कहा कि उसे सरकार को भी नुकसान हो रहा है ऐसे में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत उल्लंघन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि उसकी छानबीन होनी चाहिए और वोल्वो बसें साबरियों के लिए है ऐसे में गुड्स करियर फल सब्जियों के बॉक्स ढोने के लिए नहीं है सरकार इस पर कड़ी कार्रवाई करें
आरटीओ कुल्लू राजेश भंडारी ने कहाकि पिछले कुछ दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि वोल्वों बसों में फल सब्जियां लोढ़ कर ट्रासपोर्टेशन की जा रही है।उन्होंने कहाकि विभाग के द्वारा इस पर नाका लगाकर चैंकिंग की गई है और उसके बाद दर्जनों चालान कर 8 लाख रूपये का जुर्माना वसूला है और उसके बाद यह बंद हो गया था उन्होंने कहाकि ट्रक ऑप्ररेटरों के द्वारा फिर से मामला ध्यान में लाया है और फिल्ड स्टाफ को चैकिंग करने के निर्देश दिए है।उन्होंने कहाकि नियमों का उल्लंघन करने पर विभाग वोल्वो बससंचालकों के खिलाफ कार्रवाई करेंगा।



