कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

मलाणा के ग्रामीणों को 15 क्विंटल राशन नेपाली मजदूरों के माध्यम से पैदल पहुँचाया-तोरुल एस रवीश

कहा-चौपर की क्लियरेंस न होने से नहीं पहुंचा पाए राशन सामग्री

मलाणा के ग्रामीणों को रिलीफ राशन किट भेजी जाएगी
न्यूज मिशन
कुल्ल्ू

कुल्लू जिला में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र मलाणा के लिए सड़क यातायात बाधित होने से अब प्रशासन के लिए मलाणा में राशन उपलब्ध करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।प्रशासन क़ी तरफ से चौपर से राशन भेजने के लिए प्रयास किए गए थे लेकिन मलाणा में ग्रामीणों के द्वारा चौपर की लैंडिंग के लिए बनाए गए जगह पर पेड़ो के कारण लैंडिंग नहीं हो पाई 2 दिनों तक लगातार सेना के चौपर से राशन सामग्री पहुंचाने के लिए उड़ानें भरी लेकिन मलाणा गांव में चौपर की लैडिंग नहीं हो पाई और प्रशासन की तरफ से नेपाली मजदूरों के माध्यम से 15 क्विंटल राशन मलाणा पहुंचाया गया है जबकि आने वाले समय में प्रशासन की तरफ से रिलीफ राशन किट भी भेजने के लिए व्यवस्था की गई है जिससे मलाणा के ग्रामीणों को राशन की किल्लत न हो इसके लिए प्रशासन की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।
उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि मलाणा में बाढ़ के बाद सड़क यातायात बाधित होने से चौपर के माध्यम से राशन भेजने का प्रयास किया गया था लेकिन मलाणा में चौपर की लैंडिंग न होने के कारण वो मिशन रद्द हो गया है।उन्होंने कहा नेपाली मजदूरों के माध्यम पैदल रास्तों से 15 क्विंटल राशन उचित मूल्य के सरकारी दुकान में भेजा गया है और मलाणा में ग्रामीणों को रिलीफ राशन किट भी भेजी जाएगी।ग्रामीणों को राशन की दिक्कतें न हो इसके लिए प्रशासन की तरफ से लगातार प्रयास किये5 जा रहे है।उन्होंने कहा बागीपुल पुल में और समेज में प्राइमरी स्कूल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई शुरू हुई है।उन्होंने कहा कि बागीपुल और केदस में वैली ब्रिज पर आवाजाही शुरू हुई है।उन्होंने कहा कि प्रभावितों को मुख्यमंत्री महोदय के निर्देश अनुसार 50,50 हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now