मनाली की 22 वर्षीय प्रिसिलिया मौत के मामले 2 और आरोपियों को किया गिरफ्तार-डॉक्टर कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन
कहा- होटल ब्लैक मैजिक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पाई संलिप्ता

मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के मनाली में 22 वर्षीय प्रिसिलिया के मौत मामलें पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है अब पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है एसपी कुल्लू डॉक्टर कार्तिकेयन शर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा की मनाली में 10 अगस्त को 22 वर्षीय युक्ति के लापता हुई थी उसे मामले में पुलिस ने 15 मील के पास उसके शव को बरामद किया था उन्होंने कहा कि मामले में 12 अगस्त को एफआईआर दर्ज हुई थी इसके बाद इस केस में इन्वेस्टिगेशन में 2 लोगों को गिरफ्तार किया था जिसमें निशांत ठाकुर और अर्चित शर्मा गिरफ्तार किया था उन्होंने कहा किसके अलावा एक गाड़ी भी बरामद की थी उन्होंने कहा कि इस केस में फॉरेस्ट एक्सपर्ट से भी मौके पर साक्ष्य किए गए हैं उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में बहुत सारे साक्ष्य को इकट्ठा किया है और अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है उन्होंने कहा कि केस की इन्वेस्टीगेशन के दौरान भी केस में अन्य धाराएं भी ऐड की है जिसमें क्रिमिनल कॉरपोरेंसी 61(2) ,238 डिस्ट्रक्शन का एविडेंस,239 बीएनएस के तहत व्यक्ति ने पुलिस को कोई इनफॉरमेशन ना देना इसमें जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि होटल ब्लैक मैजिक मैं लगे सीसीटीवी की फुटेज भी पुलिस को मिली है जिसमें पता चला कि 9 अगस्त को प्रिसिलिया की बॉडी को 3 लोगों ने उठाया था अर्चित शर्मा और उसके भाई अनिकेत शर्मा अजय शर्मा जो पिछले 3 महीने से ब्लैक मैजिक होटल में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि यह घटना 9 अगस्त को हुई थी और पुलिस को 10 तारीख को लापता की सूचना मिली थी उन्होंने कहा कि 13 तारीख को प्रिसिलिया की डेड बॉडी 15 मील स्पेन रिजॉर्ट होटल के समीप मिली थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में अनिकेत शर्मा और अजय शर्मा भी संलिप्त है उन्होंने कहा कि लोगों इन दोनों लोगों को पुलिस ने पिछले कल रात 11:00 बजे गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस साक्ष्य को इकट्ठा करने के लिए कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि लड़की की मौत कैसे हुई कब हुई इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगी पुलिस मामले में जनता से छानबीन कर रही है।
बाईट-कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन,एसपी कुल्लू
रिपोर्ट तुलसी भारती संवाददाता कुल्लू



