कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार महिला डॉक्टर को नाइट ड्यूटी में ट्रेड सिक्योरिटी गार्ड तैनात करें- डॉक्टर रीमा घई

कहा- महिला डॉक्टर की हत्या दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें सरकार

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में डॉक्टरों ने पेन डाउन स्ट्राइक कर कोलकाता में डॉक्टर की हत्या दुष्कर्म के खिलाफ किया रोष प्रकट
न्यूज मिशन
कुल्लू
पूरे देश भर में कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर डॉक्टर हड़ताल पर है ऐसे में कुल्लू जिला मुख्यालय में भी सभी डॉक्टर पेन डाउन स्ट्राइक पर है और डॉक्टर ने क्षेत्रीय अस्पताल के गेट पर महिला डॉक्टर के साथ हुए जिन्होंने हत्या रेप के मामले में सरकार से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
डॉक्टर रीमा घई ने कहा कि कोलकाता में महिला डॉक्टर जब नाइट ड्यूटी में थी उसे वक्त डॉक्टर के साथ हिंगेस क्राइम हुआ है उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ देशभर में सभी डॉक्टर पेन डाउन स्ट्राइक पर है। सभी डॉक्टर आज जस्टिस के लिए देश भर में स्ट्राइक कर रहे हैं उन्होंने कहा कि देश की सरकार हम सरकार से चाहते हैं कि जहां पर भी महिला डॉक्टर नाइट ड्यूटी पर तैनात है वहां पर एक ट्रेंड सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए जाएं और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं उन्होंने कहा कि कोलकाता में जो डॉक्टर इस वक्त जिन हालातो में है उनको सपोर्ट करने के लिए डॉक्टर आज सभी अस्पतालों में स्ट्राइक कर रहे हैं उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हमो हेल्थ मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के द्वारा यह निर्णय लिया गया है उन्होंने कहा कि अगर जल्द पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा और उसे घटना में जितने भी लोग शामिल है उनको गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी तो डॉक्टर आगे भी हड़ताल करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now