प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पौने दो वर्षों में 31 हज़ार लोगों को दी पक्की नौकरी- विक्रमादित्य सिं
कहा- निजी क्षेत्र में भी हजारों युवाओं को मिला रोजगार

स्वरोजगार की दृष्टि से सरकार लोगों को घर द्वार पर सुविधा देने के लिए कर रही कार्य
न्यूज मिशन
कुल्लू
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछलेपौने दो वर्षों में विभिन्न सरकारी विभागों में 31000 लोगों को पक्की नौकरी दी है उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा अधिकृत आंकड़ा है जो सभी अलग-अलग सरकारी विभागों में है चाहे वह पुलिस डिपार्टमेंट है चाहे वह लोक निर्माण विभाग है चाहे जल शक्ति विभाग है शिक्षा विभाग है चाहे वह खनन विभाग है इन सब सहित अन्य विभागों में युवाओं को स्थाई रोजगार दिया है उन्होंने कहा कि यह अपने आप में एक बड़ा आंकड़ा है और सरकार प्रयासरत है कि आने वाले समय में सरकारी क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं को स्थाई रोजगार मिले और वहीं निजी क्षेत्र में भी लोगों को रोजगार मिले इसके लिए भी प्रयास किया जा रहे हैं उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को घर द्वार पर स्वरोजगार के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है ऐसे में आने वाले समय में प्रदेश में युवाओं को सरकारी क्षेत्र में स्थाई और निजी क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है जिससे रोजगार के साधन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया जा रहा है।


