कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

बागीपुल पुल 5 दिन के रिकॉर्ड समय हुआ तैयार मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जनता को किया समर्पित

किसानों, बागबानो व आम जनता को मिली बड़ी राहत

न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में सरकार आपदा के पश्चात राहत-पुनर्वास कार्य में तेजी लाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। लोक निर्माण विभाग इसके तहत विभिन्न कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने की दिशा में अग्रसर है। इसी कड़ी में बागीपुल में 5 दिन के भीतर वैली ब्रिज बनकर तैयार हुआ है जो प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यह बात कही। वह निरमंड के बागीपुल में आज एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने बागीपुल में लोक निर्माण विभाग द्वारा रिकार्ड समय में तैयार वैली ब्रिज का लोकार्पण किया
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान पुल पर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर यातायात बहाली के तौर पर रवाना किया। इसके पश्चात आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि आपदा से निपटना हम सभी की सामुहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी दलगत राजनीति से उपर उठकर कार्य करना होगा। उन्होंने इस मौके पर लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को तय समय में विभिन्न सेवाओं को बहाल करने के लिए बधाई भी दी।
उन्होंने आश्वासन दिया कि बागीपुल, समेज सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से राहत कार्य किया जाएगा। केदस सहित अन्य स्थानों पर प्रस्तावित पुलों का निर्माण समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बागीपुल में वैली ब्रिज के निर्माण से क्षेत्र के बागवानों का सेब समय रहते अब मंडियों में पहुंच जाएगा।
उन्होंने बजीर बावड़ी से नित्थर सड़क को विश्व बैंक की परियोजना के तहत उन्नयन करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि नित्थर और बागीपुल क्षेत्र का यह मुख्य सड़क मार्ग है इसके चलते इसका चौड़ीकरण भी प्रस्तावित है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर द्वारा स्थापित आपदा राहत कोष में 51 हजार रुपए देने की भी घोषणा की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों ने मंत्री से मुलाकात की और सड़कों की दशा को सुधारने की मांग उठाई। मंत्री ने लोगों को यथासंभव सड़कों को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने इससे पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा राहत एवं पुनर्वास कार्य में तेजी लाने के लिए आाभार जताया। इस मौके पर मंत्री के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा, विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, स्थानीय जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।
पुल के लोकार्पण अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि वैली ब्रिज की लागत करीब 2.5 करोड़ रुपए है। इससे दर्जनों पंचायतों के लोगों का जुड़ा निरमंड क्षेत्र से होगा। आउट सिराज में यह पहला वैली ब्रिज है जो रिकार्ड 5 दिन के समय में बनकर तैयार हुआ है। इस कार्य में लोक निर्माण विभाग के विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों ने रात दिन की मेहनत से बनाकर तैयार किया।
बाईट-विक्रमादित्य सिंह,लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार
रिपोर्ट-तुलसी भारती,संवाददाता कुल्लू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now