कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती पर शहीदों को देवभूमि कुल्लू जिला में कुल्लू और लाहुल स्पीति के पूर्व सैनिकों किया नमन -तोरूल एस रवीश
कहा-उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने देश के गौरवमय इतिहास की रक्षा हेतु, पूर्ण रूप से समर्पण के लिए दिलाई शपथ
न्यूज मिशन
कुल्लू
पूरे देश में कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती पर भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीद वीर सैनिकों की शहादत को याद किया वही देवभूमि कुल्लू जिला में उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कारगिल विजय दिवस के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों को देश के गौरव में इतिहास की रक्षा पूर्ण रूप से समर्पण के लिए शक्ति भी दिलाई इस मौके पर उपायुक्त कुल्लू ने सभी पूर्व सैनिकों विभिन्न मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान एचपी लीग कुल्लू एवं लाहौल अध्यक्ष टेक सिंह ठाकुर ने कहा कारगिल युद्ध के उन वीर शहीदों, जिन्होंने देश की अखण्डता व सम्मान की रक्षा हेतु अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुये, अपने प्राण न्यौछावर किये हैं, उनकी पुनीत स्मृति एवं शौर्य को नमन करते हुए प्रतिज्ञा करते हैं कि, देश के गौरवमय इतिहास की रक्षा हेतु, पूर्ण रूप से समर्पित रहेंगे। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ।हिमाचल के वीर जवानों ने भी इस युद्ध में ‘पहाड़’ जैसा शौर्य दिखाया और हिमाचल के 52 वीर सपूतों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया |
उन्होंने कहा कि समूचा राष्ट्र आज इन वीर सपूतों को नमन कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है इस युद्ध में देश के 527 जवानों ने बलिदान दिया था। छोटे से राज्य हिमाचल के 52 वीरों ने भी अपने प्राण न्यौछावर करके अदम्य साहस व शौर्य दिखाया था। इन वीर सपूतों की शहादत को लेकर आज रजत जयंती के अवसर पर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। यही उन वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
-उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा एक्स सर्विसमैन लीग कल्लू और लाहौल स्पीति के साथ कारगिल विजय दिवस की 25वीं जयंती को मनाया है और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनको नमन किया है उनको याद किया है उन्होंने कहा कि इस मौके पर कुल्लू जिला के निर्माण तहसील के शहीद हवलदार डोला सिंह को भी नमन करना चाहूंगी कि उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को नचवार किया है उन्होंने कहा कि शहीद हवलदार डोला सिंह ने कारगिल विजय में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है उन्होंने कहा कि सभी वीर सैनिकों को इस मौके पर हम शत-शत नमन करते हैं और उनकी शहादत को हमेशा याद रखेंगे।



