कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

मनाली के अंजनी महादेव में बादल फटने से 19 लोग हुए प्रभावित 20 भेड़ें भी बाढ़ में बही-तोरुल एस रवीश

कहा-बीआरओ की मशीनरी सड़क बहाली में युद्ध स्तर पर कर रही कार्य

पलचान से सोलंगनाला और अटल टनल रोहतांग के लिए ट्रैफिक हो सकता है बहाल

न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के मनाली में अंजनी महादेव की पहाड़ियों में बादल फटने से जगह-जगह पर भारी तबाही हुई है ऐसे में तीन मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि दो मकान आंशिक रूप को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है । इस घटना में 19 लोग प्रभावित हुए हैं और 20 भेड़ें भी बाढ़ के पानी में बह गई है। बीआरओ की मशीनरी। पलचान,सोलंगनाला और अटल टनल रोहतांग सड़क बहाली के कार्य मे जुट गई है और सड़क दरुस्त करने के लिए 5 जेसीबी कार्य नकर रही है। प्रशासन की तरफ से प्रभावित 19 लोगों को प्राइमरी स्कूल में अस्थाई कैंप में रहने खाने पीने की उचित व्यवस्था की गई है। प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जा रही है
उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहां की मनाली के अंजनी महादेव में बादल फटने से बाढ़ के कारण तीन घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि दो घरों को आर्थिक रूप से नुकसान हुआ है इसके अलावा एक पावर प्रोजेक्ट को भी नुकसान हुआ है उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया है ऐसे में इस बार में 19 लोग बेघर हुए हैं जिनको प्राइमरी स्कूल में 12 लोग कैंप करवाया गया है उन्होंने कहा कि बाढ़ में 20 भेड़ें भी बह गई है जिसका नुकसान हुआ है उन्होंने कहा कि पहचान से लेकर सोलंग नाला और अटल टनल रोहतांग के लिए नेशनल हाईवे पर आवाजाही बंद है और बीआरओ की मशीनरी सड़क बहाली के कार्य मे जुट गए है। उन्होंने कहा कि पलचान से सोलंगनाला अटल टनल रोहतांग के लिए ट्रैफिक कल शाम तक बहाल की जाएगी तब तक एसेंशियल सर्विस के लिए रोहतांग पास से वाहनों की आवाजाही को डायवर्ट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now