नगर परिषद कुल्लू ने शहर से हटाईं 30 से अधिक रेहड़ी-फड़ी
अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भी दिया नोटिस

नगर परिषद कुल्लू ने शनिवार को जिला मुख्यालय में सड़कों और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की है। इसी कड़ी में नगर परिषद ने करीब 30 से अधिक रेडी फड़ी हटाई हैं। तहसीलदार कुल्लू की अगुवाई में नगर परिषद कुल्लू की टीम रेहड़ी-फड़ी हटाने पहुंची तो यहां पर हड़कंप मच गया। नगर परिषद ने कुल्लू अस्पताल, शास्त्री नगर व अन्य स्थानों पर रेहड़ी-फड़ी हटाई।
वीओ-तहसीलदार हरि सिंह यादव ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वहीं प्रवासियों ने नगर परिषद की कार्रवाई पर रोष जताया। नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी एवं तहसीलदार हरि सिंह यादव टीम के साथ पूरे कुल्लू शहर का भ्रमण करते रहे और दुकानों के बाहर सामान लगाने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई। वहीं उन्होंने दुकानों पर अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों को भी 24 घंटे का नोटिस देते हुए कहा कि अगर उनके द्वारा यह दुकान खाली नहीं की गई। तो उन पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी एवं तहसीलदार हरि सिंह यादव ने बताया कि इससे पहले भी कई बार अवैध कब्जा धारकों को नोटिस दिए गए थे। लेकिन उन्होंने इसकी कोई पालना नहीं की। जिसके चलते अब इन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुल्लू शहर में जगह-जगह अवैध कब्जे किया गए थे और लोगों की भी इसमें शिकायतें आ रही थी। इसी कड़ी में अब इन अवैध कब्जाधारियों पर कानूनी कार्रवाई की गई है। ऐसे में कुल्लू शहर में एक बार फिर से अवैध कब्जे को हटाने के लिए विशेष रूप से अभियान चलाया जाएगा। ताकि कुल्लू शहर को अवैध कब्जा मुक्त किया जा सके।


