अन्यखेलधर्म संस्कृतिबड़ी खबरलाहुल और स्पीतिहिमाचल प्रदेश

16 से 18 अगस्त तक त्रिलोकनाथ में मनाया जाएगा तीन दिवसीय पोरी मेला -केशव राम

कहा-कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे

राज्यस्तरीय पोरी मेला समिति की बैठक आयोजित
न्यूज मिशन
केलांग 12जुलाई
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति का राज्यस्तरीय पोरी मेला 16 से 18 अगस्त तक त्रिलोकनाथ में मनाया जाएगा। 3 दिवसीय पोरी मेले के सफल आयोजन व आवश्यक प्रबंधों को लेकर एसडीएम एवं अध्यक्ष राज्यस्तरीय पोरी मेला समिति केशव राम की अध्यक्षता में आज उदयपुर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उदयपुर उपमंडल के समस्त कार्यालयों के अधिकारी, संबंधित पंचायतों के प्रधान व उप प्रधान एवं कारदार श्री त्रिलोकीनाथ मंदिर मौजूद रहे l एसडीएम केशव राम ने बताया कि 3 दिवसीय राज्यस्तरीय पोरी मेले का आगाज शोभा यात्रा से होगा।
मेले के दौरान कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। व खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित कारवाई जाएंगी।
एसडीएम केशव राम ने बताया कि इसके अतिरिक्त बेबी शो, हिमालयन क्वीन व हिमालयन प्रिन्सेस प्रतियोगिता, डॉगशो, वॉली वाल, कबड्डी, टेबल टेनिस व बेडमिंटन, मेराथन दौड़ (पुरुष, महिला एवं 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए) राज्यस्तरीय पोरी मेले के मुख्य आकर्षण रहें गे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now