कुल्लूखेलबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

छात्रा वर्ग में जीएसएस भुट्टी स्कूल पहली बार बना हैंडबॉल में विजेता

जिभी को हराकर हिडब बना बास्केटबॉल का विजेता

जिला उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के ऐतिहासिक ढालपुर खेल मैदान में 3 दिवसीय अंडर-19 छात्र-छात्रा वर्ग की मेजर गेम की खेल को प्रतियोगिता संपन्न हुई इस अवसर पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक अमर चंद चौहान ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस अवसर पर खेल प्रभारी कृष्ण ठाकुर ने मुख्य अतिथि को का स्वागत कुलभी परंपरा के अनुसार टोपी मफलर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, इस अवसर पर शहीद श्री बालकृष्ण छात्र स्कूल के प्रधानाचार्य व गर्ल्स स्कूल के प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे, तीन दिनों तक आयोजित मेजर गेम्स प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार से हैबास्केटबॉल में छात्रा वर्ग में पहले स्थान पर हिडब, रनर अप झिभी ,वही हैंडबॉल गर्ल्स में विनर जीएसएस भुट्टी, रनरअप जीएसएस सुल्तानपुर रहा , हैंडबॉल छात्र वर्ग में पहले स्थान पर कटराई और रन ढालपुर रहा। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक अमर चंद चौहान ने विजेता उपविजेता खिलाड़ी छात्र छात्राओं को ट्राफी व प्रशस्त्ररी पत्र भेंटकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि अमर चौहान ने बताया कि जिला स्तरीय अंडर-19 मेजर गेम खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न हुई इस अवसर पर सभी खिलाड़ी छात्र व छात्राओं को यह कहना चाहते हैं कि उत्साह के साथ जोश के साथ आगे बढ़े और खेल को खेल भावना से खेल ,उन्होंने कहा कि अगर इसी प्रकार छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा से आगे बढ़े तो स्कूल व गांव व ज़िला का नाम रोशन करेंगे ,उन्होंने कहा कि जो विजेता छात्र बने हैं उन्हें राज्य स्तर पर प्रतियोगिता होनी है उसमें वह जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे जिसके लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं, जो खिलाड़ी किसी कारण वस पहले स्थान नहीं आय वह भी निराश न हो और वह अपनी कमियों को दूर करें और आने वाले समय में जब इस प्रकार की प्रतियोगिताएं फिर से होगी और अधिक मेहनत करे और विजेता बने उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में डीएसएसए के सभी कर्मचारियों को आभार प्राप्त करते हैं, उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों पहले उन्होंने शिक्षा उच्च उपनिदेशक का पद भार संभाला है ,तो इस पद पर बैठकर में अपना कार्य बेखुदी से निभाऊंगा और शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए अध्यापक साथियों के जिला के प्रधानाचार्य मुख्य अध्यापक हैं उनके सहयोग से और अभिभावकों के सहयोग से शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए भरस्क प्रयास करेंगे ताकि हमारा कुल्लू जिला शिक्षा के स्तर पूरे राज्य में और पूरे राष्ट्र स्तर अच्छे पर स्थान रहे, जो सरकारी विद्यालयों में बच्चों की संख्या घट रही है उसके लिए एमसी के सहयोग और अध्यापकों के सहयोग से प्रयास किया जा रहे हैं विद्यालयों में स्ट्रक्चर को बढ़ाया जाए जो खाली पद है उनके उनको भरने के लिए उच्च अधिकारियों से लगातार संपर्क कर रहे हैं जो खाली पद हैं समय पर वे भर जाए और और शिक्षा का जो वातावरण है उसमें जल्दी से सुधार लाए जाय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now