शूलिनी मेले पर रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में महिलाओं ने मचाया धमाल।
न्यूज मिशन
सोलन
सोलन के राज्य स्तरीय शूलिनी मेले पर रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिला सोलन की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सभी महिलाऐं इस प्रतियोगिता में बच्चों की तरह प्रदर्शन करती नज़र आई। आप को बता दें कि इस प्रतियोगिता में कंडाघाट ,सोलन , कसौली , पट्टा ,अर्की की महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए। और उन्होंने महिलाओं का उत्साह वर्धन किया। आप को बता दें कि इस प्रतियोगिता में सोलन की टीम ने कंडाघाट की टीम को हरा कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
अधिक जानकारी देते हुए विजेता टीम की खिलाडियों ने बताया कि जिस तरह से वह अपने बचपन में खेलते थे उसी तर्ज पर आज उन्होंने एक बार फिर से मैदान में प्रदर्शन किया और जीत भी हासिल की। उन्होंने कहा कि आज फिर से उन्होंने अपना बच्चपन खेल के माध्यम से याद किया और खूब मनोरंजन किया। उन्होंने कहा कि वह इस प्रतियोगिता के आयोजकों को बहुत बहुत धन्यवाद किया।