भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कार्टन बॉक्स पर 6 प्रतिशत जीएसटी घटाने के लिए केंद्र सरकार का जताया आभार
सेब की बागवानी लगभग 6000 करोड रुपए प्रदेश के बागवानों को मिलेगी बड़ी राहत
हिमाचल प्रदेश में बागवानों की आर्थिकी होगी सुदृढ़
न्यूज मिशन
कुल्लू
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहाकि शनिवार को दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी की अध्यक्षता में हुई जीएसटी काउंसिल की पहली बैठक में सेव के कार्टन बॉक्स पर लगने वाले जीएसटी को 18 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत करने का निर्णय भारत के बागबानी उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सावित होगा। यह बात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहीं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सेब की बागवानी लगभग 6000 करोड रुपए की है और आधे से अधिक हिमाचल प्रदेश में सेब उत्पादक है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से सेब बागवानों को कार्टन कम कीमत पर प्राप्त होंगे और जिसके कारण से उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत होगी।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जी का आभार प्रकट किया है।
गोविंद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उद्योग जगत के लिए अनेक प्रकार के टैक्स बढ़ा दिये जिस कारण प्रदेश के लोगों को हिमाचल से बाहर जाने के लिए विवश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कार्टन बॉक्स पर जो टैक्स कम किया है उसे हिमाचल प्रदेश उसके कारण से हिमाचल प्रदेश के उद्योगों में जहां पर पैकेजिंग के काम के लिए कार्टन का उपयोग किया जाता है ऐसे सभी उद्योगों को भी लाभ प्राप्त होगा क्योंकि लगभग हर उद्योग कार्टन का उपयोग करते है।
पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए औद्योगिक पैकेज दिया था लेकिन कांग्रेस ने उसको भाजपा से छीना था आज यह इस महत्वपूर्ण कदम से हिमाचल प्रदेश के उद्योग जगत और सेब बागवानों को लाभ प्राप्त हुआ है।
बाईट-गोविंद सिंह ठाकुर,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री
रिपोर्ट-तुलसी भारती,संवाददाता कुल्लू