कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने क्षेत्रवाद से ऊपर उठाकर संपूर्ण हिमाचल का एक समान विकास करवाया कांग्रेस पार्टी के लिए हमेशा रहेंगे प्रेरणा स्रोत- सुंदर सिंह ठाकुर

कहा- आधुनिक हिमाचल निर्माण में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का महत्वपूर्ण योगदान

कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में स्वर्गीयवीरभद्र सिंह की 89 वीं जयंती पर कांग्रेसजनो ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद
न्यूज मिशन
कुल्लू
पूरे प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की 89 वीं जयंती कांग्रेस पार्टी ने हर्षो उल्लास के साथ मनाई वही कुल्लू जिला मुख्यालय जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में जिला अध्यक्ष सेस राम आजाद की अध्यक्षता में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने भी विशेष रूप से शिरकत की।उन्होंने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें याद किया। कुल्लू जिला कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह के पदचिन्होंपर चलने का संकल्प लिया।

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि जिला कांग्रेस कार्यालय में आधुनिक हिमाचल के निर्माता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की 89 वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभ्द्र सिंह ने पूरे हिमाचल प्रदेश का एक सम्मान विकास करवाया उन्होंने कहा कि हिमाचल में जहां पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वाईएस परमार को हिमाचल निर्माता कहा जाता है वहीं स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को आधुनिक हिमाचल का निर्माता कहा जाता है उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने जिस प्रकार पूरे हिमाचल प्रदेश को आधुनिक हिमाचल बनाने में अपने महत्वपूर्ण योगदान दिया है उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने जिस प्रकार क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर संपूर्ण हिमाचल का एक सम्मान विकास करवाया है उनका स्मरण करने के लिए जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने उन्हें याद किया है।
कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में आधुनिक हिमाचल के निर्माता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की 89 वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की है उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश अनुसार कुल्लू जिला में भी स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया है उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की तरक्की में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और इसलिए ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक उनकी जयंती पर उन्हें याद किया जा रहा है।उन्होंने कहाकि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने जिस प्रकार आम गरीब जन मानस की सेवा की है उन्होंने कहा कि उसे महान विभूति के जयंती पर हम सब संकल्प लेते हैं कि उनके दिखाएं रास्तों पर आगे बढ़कर प्रदेश के लोगों की सेवा के लिए सभी कांग्रेस जन अपना योगदान देंगे उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए उपचुनाव में प्रदेश के अच्छे सीटों पर कांग्रेस पार्टी 4 सीटों पर जीती है और सरकार स्थिर है उन्होंने कहा कि आने वाले तीन उपचुनाव भी कांग्रेस पार्टी भारी मतों के साथ जीतेगी और प्रदेश के विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में प्रदेश की जनता की सेवा करेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now