पिछले 15 वर्षों से कोठी साऱी के उत्थान के लिए कर रहे कार्य-तेज सिंह
कोठी सारी कर्मचारी संघ ने होनहार 90 छात्रों को किया सम्मानित
छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
कुल्लू
जिला मुख्यालय के साथ लगते सारी भेेखली स्कूल में कोठी सारी कर्मचारी संघ के द्वारा 15 वॉ वार्षिक समारोह बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान व समाज सेवी और कोठी सारी कर्मचारी संघ के संस्थापक सदस्य तेज सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर कोठी सारी कर्मचारी संघ के संस्थापक सदस्य तेजस्वी दत शर्मा, डॉक्टर ज्ञानचंद कोठी सारी कर्मचारी संघ के संस्थापक सदस्य, रामकृष्ण प्रिंसिपल सारी भेखली, शेर सिंह हेडमास्टर बस्तूरी-दो, सुदर्शन कुमार हेडमास्टर नलहाच, प्रधान नल्हाच नीमा देवी आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे। वही कोठी सारी के प्रधान पैन सिंह ने मुख्य अतिथि को कुलवी टोपी मफलर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वही बस्तूरी स्कूल के छात्रों के द्वारा नशे के दुष्प्रभाव को लेकर नाटक प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर नलहाज स्कूल की छात्राओं ने भी सुंदर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया, तो वहीं अंत में सारी भेखली स्कूल की छात्राओं ने कुलवी नाटी की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के द्वारा सारी कोठी के होनहार 90 छात्र-छात्राओं व कर्मचारी और सेवानिवृत कर्मचारी को भी सम्मानित किया। आठवीं कक्षा से अंकुश, साहिल, लक्ष्मी देवी, अक्षरा, सुनीता, शिलापलसारा, शीतल पालसरा, विक्रांत, काकून, स्वामी, प्रवीण कुमार रितिका ठाकुर दिव्यांशु मोहित ठाकुर भुवनेश्वरी रिया और कार्तिका को, कुशल भारती सुमित संजना तनीषा अमित पलसरा,अरुण, सुचेता, लेखराज विकास, अतुल निक्ष्य, चंद्र कुमार को। वही कक्षा प्लस वन से संजना ठाकुर आंचल अनुष्का जीतराम हंसराज रूपेंद्र वैष्णवी, विशासा और रोजी का। वही प्लस टू में आरव ठाकुर और शीला पलसा को सम्मानित किया गया। वहीं खेल गतिविधि में विक्रम आदित्य को राष्ट्रीय स्तर पर पार्टिसिपेशन के लिए सम्मानित किया गया।
कोठी सारी कर्मचारी संघ के संस्थापक सदस्य डॉक्टर ज्ञान चंद ने बताया कि पहले हमारे संगठन का नाम प्रगति परिषद कोठी सारी कर्मचारी संघ था। उन्होंने कहा का इसका गठन 15 साल पहले किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य कोठी सारी में शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता फैलाना और समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। जिसको लेकर सभी कोठी सारी कर्मचारी संघ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के दौरान में भी कोठी सारी कर्मचारी संघ ने सहायता की थी, और जहां भी आगजनी जैसी घटनाएं होती है उसे दौरान भी संघ अपने स्तर पर सहायता करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य सामाजिक मुद्दे पर भी समय-समय पर चर्चा की जाती है और जिसका समाधान भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि साथी बच्चों को उनको जिस भी क्षेत्र में जाना चाहता है उसकी भी पूरी जानकारी समय पर बच्चों को दी जाती है। मुख्यातिथि कोठी सारी कर्मचारी संघ के संस्थापक तेज सिंह ने बताया कि इस संघ का स्थापना 2009 में हुई है और इस संघ का नाम प्रगति परिषद कोठी सारी कर्मचारी संघ रखा गया था। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतियोगिता की भावना हो इस उद्देश्य को लेकर संस्थान बच्चों के प्रति कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कोठी साऱी में 6 पंचायत के लगभग 90 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यह सामान पुरस्कार उन प्रतिभाओं को दिया जा रहा है जिन्होंने कोठी साऱी के क्षेत्र में मान सम्मान को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कोठी सारी में जो भी नए कर्मचारियों और सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों को आज सम्मानित किया गया। साथ ही 130 सांस्कृत सहभागिता पुरस्कार भी दिए गए।