कुल्लूबड़ी खबरस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

भुंतर के आधा दर्जन गांव में फैला डायरिया,प्रशासन बेखबर

तेगुबेहड़ अस्पताल में एक बिस्तर पर दो-दो लोगों का हो रहा इलाज दवाइयां भी बाहर से मंगवाई

जल शक्ति विभाग की लापरवाही से दूषित पेयजल की हो रही सप्लाई
शुरड़, परगाणु, खोखन,शाड़ा वाई,भुंतर में सैकड़ों लोग बीमार
तेगु बेहड़ अस्पताल में विस्तरो की कमी के चलते दर्जनों लोगों को दवाई देकर भेज घर वापिस
ग्रामीणों को दूषित पानी पीने से पेट दर्द उल्टी,डायसेक्टरी से पीड़ित
ग्रामीणों ने प्रशासन से पानी का टैस्ट कर जांच की मांग
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के भुंतर क्षेत्र में 3 पंचायत के आधा दर्जन से अधिक गांव में डायरिया फैलने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में पिछले 1 सप्ताह से जल शक्ति विभाग की लापरवाही से लोगों को मटमैला दूषित पानी की सप्लाई हो रही है जिसके चलते सैकड़ो लोग बीमार पड़ गए हैं ऐसे में लोगों की माने तो पिछले 1 सप्ताह से गंदे दूषित पानी पीने को मजबूर है जिसके चलते तेगुबेहड़ अस्पताल में पिछले तीन दिनों में 100 से अधिक लोगों ने इलाज करवाया है ऐसे में तेगु बेहड़ अस्पताल मैं बिस्ट्रो की कमी के चलते अधिकतर लोगों को दवाइयां देकर घर वापस भेजा गया है वहीं अस्पताल में एक बिस्तरों पर दो-दो मरीजों का इलाज चल रहा है मरीजों की माने तो दवाइयां भी बाहर से दुकानों से खरीदने पड़ रही है जिसके चलते लोगों को अस्पताल में मुफ्त दवाइयां की सुविधा नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों ने सरकार प्रशासन से मांग की है कि पेयजल सोर्स के पानी की जांच की जाए जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पानी मुहैया करवाया जाए
-शाड़ावाई की पीड़ित दीपा देवी ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से पीने के पानी में मिट्टी मटमैला पानी आ रहा है जिसके चलते लोग बीमार हो रहे हैं उन्होंने कहा कि परिवार में सभी लोग बीमार होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द दूषित जल की जांच करनी चाहिए ताकि लोगों को स्वच्छ साफ सुथरा पीने का पानी उपलब्ध हो सके।
परगाणु कि पीड़ित शीतल ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से पीने के पानी की दुष्ट सप्लाई होने से लोग बीमार हो रहे हैं उन्होंने कहा कि या तो पानी में दवाई ज्यादा डाल दी है या फिर पानी खराब हो गया है पानी पीने से सबसे ज्यादा परमाणु और शुरड़ पंचायत के लोगों को बीमारियां फैल रही है उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए भी उचित विष्णु की सुविधा नहीं है उन्होंने कहा कि एक बिस्तर पर दो-दो लोगों का इलाज हो रहा है ऐसे में हर दिन 50 से अधिक मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं उन्होंने कहा कि पानी पीने के बाद लोगों को उल्टियां दस्त डायसेक्टरी लग रही है जिसके चलते ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ित चंपा ने कहा कि शाड़ावाई अपने मायके में गई थी जहां पर खाना खाने पानी पीने के बाद अचानक तबीयत खराब हुई और उसके बाद अस्पताल में पिछले तीन दिनों से एडमिट हूं उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कई पंचायत के लिए उठाओ पेयजल सप्लाई के माध्यम से पीने के पानी आता है उन्होंने कहा कि पीने के पानी की सप्लाई में दूषित पेयजल सप्लाई के कारण लोग बीमार हो रहे हैं उन्होंने कहा कि सरकार प्रशासन पानी की जांच करें ताकि लोगों को साफ स्वच्छ पानी मुहैया करवाया जाए

स्थानीय निवासी ईश्वर दास ने कहा कि भुंतर से उठाऊ पेयजल योजना के द्वारा परगाणु शुरड़ और शाड़ावाई के लिए दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है जिसके चलते गांव के लोग दूषित पानी पीने से बीमार हो रहे हैं उनको उल्टी दस्त पेचिस लग रही है। उन्होंने कहा कि दूषित पानी की सप्लाई से आधा दर्जन गांव में बच्चे बूढ़े और महिलाएं बीमार हो रहे हैं।

तेगुबेहड़ अस्पताल में अस्पताल में तैनात डॉक्टर रीना ने कहा कि पिछले लगभग एक माह से अलग-अलग क्षेत्र से अस्पताल में इलाज करवाने के लिए लोग पहुंच रहे हैं जिनमें से अधिकतर लोगों को डायरिया की बीमारी से ग्रसित है उन्होंने कहा कि तीन दिनों से 100 से अधिक मरीज अस्पताल में इलाज करवाने के लिए पहुंचे हैं जहां पर 20 मरीजों की क्षमता में मरीजों को एडमिट किया गया है उन्होंने कहा कि अधिकतर मरीजों को दवाई देकर घर वापस भेजा है हमने कहा कि जिस प्रकार दुष्ट खाना खाने और पानी पीने से डायरिया रोग फैलता है ऐसे में कुछ गांव से ज्यादातर लोगों को डायरेक्ट की बीमारी से ग्रसित है उन्होंने कहा कि हो सकता है कि पेयजल स्रोत में दूषित जल के चलते लोग बीमार हो रहे हैं ऐसे में पीने के पानी की जांच होनी चाहिए उन्होंने कहा कि हमारे पास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टैगुबेल में 50 बिस्तर वाले अस्पताल में सिर्फ 20 मरीज के लिए बिस्तरों की सुविधा है ऐसे में एक बिस्तर पर दो-दो लोगों का भी इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now