मोटे अनाज के बीज पर कृषि विभाग के द्वारा 80% अनुदान लाभ उठा किसान-सुशील शर्मा
कहा- 500 हेक्टेयर एरिया में होती है मोटे अनाज की खेती

मोटे अनाज को संरक्षण करने के लिए सरकार किसानों को दे रही प्रोत्साहन
न्यूज मिशन
कुल्लू
प्रदेश सरकार के द्वारा परंपरागत फसलों के संरक्षण के लिए किसानों को 80% अनुदान दे रही है ऐसे में मोटे अनाज को संरक्षण करने के लिए कृषि विभाग के द्वारा विभिन्न विक्रय केदो के माध्यम से किसानों को 80% अनुदान पर बीज मुहैया करवाया जा रहा है।
उपनिदेशक कृषि विभाग कुल्लू सुशील शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा मोटे अनाज को संरक्षण करने के लिए किसानों को 80% अनुदान पर बी माहिया करवाया जा रहा है उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में 500 से अधिक हेक्टेयर भूमि पर मोटे अनाज की खेती की जाती है ऐसे में कृषि विभाग के विक्रय केदो पर मोटे अनाज का बीच उपलब्ध है।जिसमें कोदरा,बाजरा,कंगनी, सल्यारा सहित अन्य कई प्रकार की परंपरागत फंसलों का बीज उपलब्ध है उन्होंने कहा कि किसान परंपरागत फसलों को संरक्षण करने के लिए अपने खेतों में ज्यादा से ज्यादा मोटे अनाज का उत्पादन करें ।



