सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जन्मउत्सव पर कुल्लू में निकाली भव्य शोभा यात्रा
रामशिला से लेकर टिकरा बावड़ी मंदिर तक शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने किया भजन कीर्तन

रविवार को बाबा बालक नाथ मंदिर में होगा भंडारे का आयोजन
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय में सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जन्म उत्सव पर रामशिला से लेकर टिकरा बावड़ी मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली इस दौरान शोभायात्रा में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन कर बाबा बालक नाथ का गुणगान किया इस दौरान ऐतिहासिक ढालपुर रथ मैदान में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया
बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी के जॉइंट सेक्रेटरी हरीश अरोड़ा ने कहा कि सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जन्मोत्सव साल की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ जन्मोपिछले 50 साल से मना रहे है।उन्होंने कहा कि रामशिला से लेकर टिकरा बाबड़ी मंदिर से शोभायात्रा निकल गई उन्होंने कहा कि शहर वासियों के सहयोग से श्रद्धालुओं के लिए रविवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा कि टिकरा बावड़ी मंदिर में एक छोटी सी कुटिया अब भव्य मंदिर बना है उन्होंने कहा कि बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी के द्वारा कल 11:30 बजे से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा कि सभी शहर वासी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा बालक नाथ मंदिर में भंडारा ग्रहण करें और बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करें
स्थानीय श्रद्धालु निशा पाराशर ने कहा कि इस वर्ष भी बाबा बालक नाथ जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि भव्य झांकी में महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया है उन्होंने कहा कि तीन दिनों तक मंदिर में जन्म उत्सव पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और झांकी के माध्यम से पूरे शहर भर में लोगों को बाबा बालक नाथ मंदिर में भंडारे के लिए निमंत्रण देते हैं उन्होंने कहा कि बाबा जी की कृपा सभी पर बनी रहे।



